• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

बालक सुभाष चन्द्र बोस ने मां को पत्र में ‘रामायण’ का क‍िया वर्णन

'सनातन धर्म' की रक्षा का जिक्र किए थे

BNPNEWS by BNPNEWS
January 22, 2025
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Subhash Chandra Bose

बालक सुभाष चन्द्र बोस ने मां को पत्र में 'रामायण' का क‍िया वर्णन

24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Subhash Chandra Bose नेताजी सुभाष चंद्र बोस जब 15-16 साल के अवस्था में थे, उन दिनों उन्होंने तब अपने जन्मभूमि कटक से कुल नौं ऐतिहासिक पत्र अपने मां श्रीमती प्रभावती देवी को लिखे थे जो अब हमें ‘नेताजी संपूर्ण वांङमय’ के खण्ड एक में मिलता है। यहां मैं उन पत्रों में से छठवें पत्र के कुछ अंशों का जिक्र करूंगा जब उन्होंने कक्षा 10 के विद्यार्थी थे। आज हम इन पत्रों से उनके उस समय के मनःस्थिति को जान सकते हैं, बालक सुभाष के मन में किस प्रकार देश के प्रति छटपटाहट, समाज के प्रति अपनी मनः भावना तथा धर्म के प्रति कितनी गहरी आस्था रही हैं यह पत्र ही उसका प्रमाण है। छतवे पत्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने मां श्रीमती प्रभावती देवी को लिखते हैं— “आदरणीय मां,

भारत भूमि भगवान को बहुत प्यारी है

Subhash Chandra Bose भारत भूमि भगवान को बहुत प्यारी है। प्रत्येक युग में उन्होंने इस महान भूमि पर त्राता के रूप में जन्म लिया है, जिससे जन-जन को प्रकाश मिल सकें, धरती पाप के बोझ से मुक्त हो और प्रत्येक भारतीय के हृदय में सत्य और धर्म प्रतिष्ठित हो सकें। भगवान अनेक देशों में मनुष्य के रूप में अवतरित हुए हैं, लेकिन किसी अन्य देश में उन्होंने इतनी बार अवतार नहीं लिया जितनी बार भारत में लिया है। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह भारत हमारी माता, भगवान की प्रिय भूमि है। मां! तुम स्वयं देखो कि इस देश में तुम जो कुछ भी चाहो मिल सकता है।

अधिकतम ताप वाला ग्रीष्म, अधिकतम शीत वाली शरद ऋतु, अधिकतम वर्षा और फिर हृदय में अपार प्रसन्नता का संचार करने वाले हेमंत और बसंत—तुम जो कुछ भी चाहो। दक्षिण में हमें गोदावरी नदी मिलती है, जिसका निर्मल जल उसके तटों का स्पर्श करता हुआ समुद्र की ओर लगातार बहता रहता है—ऐसी है वह पावन नदी। Subhash Chandra Bose

अपने राज्य और वैभव को वनवास के लिए त्याग दिया

उसे देखकर और उसके विषय में सोचकर हमारी आंखों के सामने रामायण में वर्णित पंचवटी का दृश्य नाच उठता है—हमारे दृष्टि-पथ पर राम, लक्ष्मण और सीता आते हैं, जो बड़ी प्रसन्नता से गोदावरी के रम्य तट पर अपना समय बिता रहे हैं और जिन्होंने अपने राज्य और वैभव को वनवास के लिए त्याग दिया; कोई भी सांसारिक चिंता या कष्ट जिनके संतुष्ट मुखमंडल को प्रभावित नहीं कर सका।

यह त्रिमूर्ति प्रकृति और परमेश्वर की पूजा में अपार प्रसन्नता के साथ अपना समय बिता रही

ऐसी यह त्रिमूर्ति प्रकृति और परमेश्वर की पूजा में अपार प्रसन्नता के साथ अपना समय बिता रही है। इधर हम हैं कि हमारा समय व्यर्थ की सांसारिक चिंताओं में नष्ट हो रहा है। कहां है वह प्रसन्नता? कहां है वह शांति जिसके लिए हम बेचैन हैं? शांति तो तभी मिल सकती है जब हम भगवान के ध्यान में डूबें और भगवान की पूजा करें। Subhash Chandra Bose

अगर इस धरती पर किसी भी प्रकार से शांति आनी है तो वह इसी तरह आएगी कि प्रत्येक घर में भगवान का भजन कीर्तन गूंजे। जब मैं उत्तर दिशा की ओर देखता हूं तो मेरे दृष्टिपथ पर एक और भी अधिक भव्य का दृश्य आता है—मुझे वह पवित्र गंगा दिखाई देती है, जो न जाने कब से बह रही है, और जिसकी कल्पनामात्र से मेरे सामने रामायण का एक और दृश्य झलक आता है। मैं देखता हूं एक वन में ध्यानमग्न वाल्मीकि की कुटी को, और फिर उस महर्षि के मंत्रोंच्चारण से वातावरण गूंज उठता है जो पवित्र वैदिक मंत्र हैं—और फिर मैं देखता हूं मृगचर्म पर बैठे उस वयोवृद्ध ऋषि को अपने दो शिष्यों कुश और लव के साथ, जो उनसे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विषधर सर्प ने भी अपना स्वभाव त्याग दिया है, और शांत भाव से फन उठाए चुपचाप मंत्रोंच्चारण सुन रहा है।

अपने धर्म से विमुख हो जाने के कारण हम ऐसे उदात्त और उत्कृष्ट वर्णनों को समझने में असमर्थ रहते हैं

ढेर के ढेर पशु गंगा में प्यास बुझाने के लिए आते हुए अचानक ठिठक जाते हैं जिससे वे उन पवित्र मंत्रों को सुन सकें। पास में ही अधलेटा एक हिरण टकटकी लगाए महर्षि को देख रहा है। रामायण में जो कुछ भी है कितना उदात्त है। घास के एक छोटे से तिनके तक का वर्णन कितनी उत्कृष्टता से किया गया है।  Subhash Chandra Bose

परंतु यह कितने दुःख का विषय है कि अपने धर्म से विमुख हो जाने के कारण हम ऐसे उदात्त और उत्कृष्ट वर्णनों को समझने में असमर्थ रहते हैं। मुझे एक और दृश्य याद आ रहा है : गंगा इस संसार का समस्त कलुश ढो कर ले जाती हुई निरंतर बह रही है, उसके तट पर योगिजन तपस्यारत है। कुछ ही आंखें अधमुंदी हैं और वे प्रातः की प्रार्थना में निमग्न हैं। कुछ ने प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की हैं और वनफूलों, चंदन और धूप-दीप से उनकी पूजा कर रहें हैं।

कुछ गंगा के पवित्र जल में स्नान कर अपने आपको निर्मल बना रहे

उनमें से कुछ मंत्रोंच्चारण कर रहे हैं, जिनकी ध्वनि से वातावरण गुंज रहा है। कुछ गंगा के पवित्र जल में स्नान कर अपने आपको निर्मल बना रहे हैं। और कुछ अन्य, पूजा के लिए फूल चुनते हुए गुनगुना रहे हैं। यह सब कितना महान है, और आंखों और मन के लिए कितना सुखद। लेकिन आज वे सब मंत्रदृष्टा ऋषि कहां है? उनकी पूजा और उनके संस्कार? यह सब सोच कर हृदय विदीर्ण हो जाता है। हमने अपना धर्म खो दिया है और वस्तुतः सब कुछ खो दिया है—अपना राष्ट्रीय जीवन भी।

अब हम एक दुर्बल, गुलाम, धर्मविहीन और श्राप-ग्रस्त राष्ट्र बन कर रह गए हैं। हे भगवान! भारत क्या था और आज पातन के किस गर्त में पहुंच गया है। क्या तुम अब भी आकर इसका उद्धार नहीं करोगे? यह तुम्हारी ही भूमि है। लेकिन देखो प्रभु! आज उसकी दशा कैसी है। कहां है वह सनातन धर्म, जिसकी स्थापना तुम्हारा वरद् पुत्रों ने की थी? वह धर्म और वह राष्ट्र, जिसकी स्थापना और जिसका निर्माण हमारे पूर्वज आर्यों ने किया था, आज धूली-धूसर है। हे करुणाकर। हम पर दया करो और हमें बचाओ। Subhash Chandra Bose

मां, जब मैं कोई पत्र लिखने बैठता हूं तो मुझे ध्यान ही नहीं रहता कि क्या और कितना लिखना है। जो कुछ भी मुझे तत्काल सूझता है, मैं लिख देता हूं और यह सोचने की चिंता नहीं करता कि मैंने क्या लिखा है और क्यों लिखा है। मैं जो चाहता हूं और मेरा मन मुझे जैसे प्रेरित करता है वैसे मैं लिखता जाता हूं। अगर मैंने कोई अनुचित बात लिख दी हो तो आप मुझे क्षमा करेगी।
—प्रस्तुति
संजय भट्टाचार्य,राष्ट्रीय सचिव,
आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

sim Binding
विशेष

सिम बाइंडिंग से बढ़ेगी सुरक्षा, ग्राहकों पर असर नहीं: सीओएआइ

December 11, 2025
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर
विशेष

देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर

December 6, 2025
Next Post
Delhi election campaign

दिल्ली चुनाव प्रचार में आज से उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी

Diversion in Varanasi

महाकुंभ के कारण आज रात से यातायात प्रतिबंध

traffic jam in varanasi

इंतजाम ठीक नहीं, हर रोज लगा रहा जाम

Discussion about this post

Recommended

train accident

लखनऊ में सावधानी हटी मदुरै में दुर्घटना घटी

accident in germany

जर्मनी में सऊदी डाक्टर ने क्रिसमस की खरीदारी कर रही भीड़ पर चढ़ाई कार, पांच मरे

1 year ago
गुड फ्राइडे : निकली गई क्रूस यात्रा, चर्चों में की गई विशेष प्रार्थना का आयोजन

गुड फ्राइडे : निकली गई क्रूस यात्रा, चर्चों में की गई विशेष प्रार्थना का आयोजन

4 years ago
Miss World

27 साल बाद इस वर्ष भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?