कारोबारी संजय ने प्रतिशोध में   बच्ची से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

SHARE:

murder in mainpuri

BNP NEWS DESK। varanasi crime news  बिहार के कारोबारी   संजय वनवासी ने  प्रतिशोध में  14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन से पांच वर्ष की बच्ची काे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म, फिर हत्या की। गुरुवार शाम काशी स्टेशन की झाड़ियों में छिपा हत्यारोपित पकड़े जाने पर बताया कि दिवंगत बेटी का पिता उसे कारोबार में परेशान करता, रुपये और मोबाइल छीन लेता था जिससे परेशान होकर उसकी मासूम बच्ची के साथ घटना कर डाली।
varanasi crime news  डीसीपी आरएस गौतम ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बिहार के सासाराम अंतर्गत ग्राम बसई निवासी संजय वनवासी उर्फ पंडित दिवंगत बिटिया के पिता की तरह झाझा से पत्ता लाकर बनारस में बेचता था।

दोनों में कारोबार को प्रतिद्वंद्विता प्रतिशोध की हद तक जा पहुंची थी। इससे अनभिज्ञ मां-पिता अपनी बेटी को लेकर काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के उसी स्थान पर सो गए, जहां पहले से संजय सोया था।

संजय बच्ची को अगवा कर उसके साथ घटना की और रात दो बजे ट्रेन से पटना भाग गया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पकड़ा गया तो उसके बयान पर दुष्कर्म और पाक्सो की धारा बढ़ाई गई।

पीड़ित वनवासी परिवार का संजय पर शक नहीं था। पुलिस छानबीन में स्टेशन पर रात गुजारने वाले एक-एक व्यक्ति तक पहुंची, लेकिन संजय नदारद था।

सर्विलांस में उसका लोकेशन घटना क दिन काशी स्टेशन पर ही मिली, लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था। वह सीसीटीवी फुटेज में स्टेशन पर जाते दिखा, लेकिन लौटता नजर नहीं आया। पुलिस उसे गिरफ्तार की तो सबकुछ आइने की तरह साफ हो गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather