BNP NEWS DESK। Brajraj Utsav-2024 2024 उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से मथुरा में 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव-2024 की शुरुआत 05 नवंबर को वरिष्ठ कलाकार आशुतोष राणा व उनके साथियों द्वारा “हमारे राम” के भव्य और दिव्य मंचन से हुई।
Brajraj Utsav-2024धौलीप्याऊ के रेलवे ग्राउंड पर उत्सव में पहले दिन प्रदेश के मां. गन्ना मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी व मां. सांसद हेमा मालिनी का संबोधन हुआ। दोनों मां. अतिथिगण ने उत्सव की सफलता की कामना के साथ कलाकारों को बधाई दी।
आशुतोष राणा व उनके साथियों द्वारा “हमारे राम” के भव्य मंचन का कथानक भगवान राम के जीवन पर आधारित रहा।
ब्रज रज उत्सव-2024 के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजाकांत मिश्र, परिषद के सीईओ श्री श्याम बहादुर सिंह, मां. विधायक, श्री पूरन प्रकाश के अलावा अन्य मां. जनप्रतिनिगण, गणमान्य उपस्थिति रहे।
ब्रज रज उत्सव में मनोरंजन के लिए झूले आदि की व्यवस्था की गयी है। यहां फूड स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट सहित एक जनपद-एक उत्पाद की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र हैं।
स्थानीय कलाकार 06 नवंबर से शाम चार से सात बजे तक प्रस्तुति देंगे। अतिथि कलाकार रोजाना रात आठ से 10 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे। ब्रजरज उत्सव स्थल पर चल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशाल पंडाल में बनाया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मथुरा महत्वपूर्ण स्थल है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अपनी संस्कृति, कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया गया है।








