न्यूयार्क के मतपत्रों पर बांग्ला एकमात्र भारतीय भाषा

SHARE:

ballot paper in bangla

BNP NEWS DESK। ballot paper in bangla न्यूयार्क में 200 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन यहां होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतपत्रों में अंग्रेजी के अलावा केवल चार अन्य भाषाएं शामिल की गई हैं। इस सूची में भारतीय भाषा का प्रतिनिधित्व बांग्ला कर रही है। एनवाइसी के चुनाव बोर्ड के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रयान ने कहा कि एशियाई भाषाओं के रूप में चीनी, स्पेनिश, कोरियाई और बंगाली का नाम शामिल है।

ballot paper in bangla  टाइम्स स्क्वायर के एक स्टोर में सेल्स एजेंट के रूप में काम करने वाले भारतीय मूल के सुभशेष ने इसे लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि क्वींस इलाके में रहने वाले उनके पिता जब वोट डालने जाएंगे तो उन्हें अब दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले भारतीय अंग्रेजी जानते हैं, लेकिन हमारे समुदाय में कई लोग हैं जो अपनी मूल भाषा में सहज हैं। इससे उन्हें मतदान केंद्र पर मदद मिलती है।

न्यूयार्क के क्वींस इलाके में दक्षिण एशियाई समुदाय को पहली बार 2013 में मतपत्रों का बंगाली में अनुवाद मिला था। संघीय सरकार द्वारा 1965 के मतदान अधिकार अधिनियम के एक प्रावधान के तहत दक्षिण एशियाई अल्पसंख्यकों को भाषा सहायता प्रदान करने का आदेश देने के लगभग दो साल बाद बंगाली भाषा के मतपत्रों को शामिल किया गया। फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अविनाश गुप्ता का कहना है कि इससे भारतीय समुदाय को मदद मिलती है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें