BNP News Desk। Asia Cup टूर्नामेंट में मंगलवार को भारत को श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सुपर फोर राउंड में मिली इस हार से भारत एशिया कप से बाहर होने की कगार पर है। श्रीलंका से पहले भारतीय टीम को सुपर-4 राउंड में ही पाकिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।10 महीने पहले यानी अक्तूबर 2021 में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर थी। भारत सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना मुकबला हार गया था। इसके बाद समीकरण ऐसे बने थे कि अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड को हराना था। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया था और न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को धो दिया था। तब भी भारत और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। आज भारतीय टीम और फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे, ताकि फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहें। हालांकि, टीम इंडिया अब भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। इसके लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। 10 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया था और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी।
मौजूदा प्वाइंट्स टेबल का हाल








