उत्तर प्रदेश में मंकीपाक्स को लेकर अलर्ट

SHARE:

monkeypox

BNP NEWS DESK।  monkeypox मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के वर्षा वनों में पाए जाने वाले वायरल रोग मंकीपाक्स को लेकर देश भर में एडवाइजरी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग मंकीपाक्स को लेकर सतर्क हो गया है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के सभी प्रवेश स्थलों पर बाहर से आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करने सहित जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के सभी प्रवेश स्थलों पर जन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

monkeypox सचिव स्वास्थ्य रंजन कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मंकीपाक्स से संक्रमित लोगों की स्क्रीनिंग के लिए प्रदेश के सभी प्रवेश स्थलों पर जन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें प्रवेश स्थलों वाले सभी जिलों में एक चिकित्सा इकाई को रेफरल बनाकर यहां ट्रांजिट आइसोलेशन सुविधा स्थापित की जाएगी। प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।

मोबाइल नंबर की सूचना राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी

 

जिनके मोबाइल नंबर की सूचना राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। भारत सरकार की ओर से नामित एपीएचओ व अन्य इमिग्रेशन अधिकारियों को भी इस चिकित्सा इकाई के विषय में संपूर्ण सूचना उपलब्ध कराते हुए सामंजस्य बनाया जाएगा।

 

हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्री स्वास्थ्य डेस्क स्थापित होगी। बुखार, अत्याधिक कमजोरी व अज्ञात कारणों वाले दाने वाले यात्रियों को चिन्हित किया जाएगा। संदिग्ध रोगियों के चिन्हीकरण, सैंपल कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन व उपचार में सावधानी बरती जाएगी।

सीएमओ स्तर से निर्धारित दल एंबुलेंस से संदिग्ध रोगियों को चिन्हित रेफरल चिकित्सा इकाई की ट्रांजिट आइसोलेशन फैसिलिटी में स्थानांतरित करेंगे। रेफरल अस्पताल से लक्षण वाले यात्रियों के नमूने केजीएमयू के माइक्रोबायोलाजी विभाग को भेजे जाएंगे।

इन हेल्पलाइन नंबरों से मिलेगी सहायता

-एनसीडीसी (भारत सरकार)- 011-23909348 डा. विकासेंदु अग्रवाल, राज्य सर्विलांस अधिकारी- 9219793100 व 9286783100

डा.  निशांत गौरव भारद्वाज, राज्य पब्लिक हेल्थ एक्स्पर्ट – 8299572102
डा. अनुज त्रिपाठी, परामर्शदाता, राज्य सर्विलांस इकाई- 7905287944

-राजेश कुमार, राज्य एपिडेमियोलाजिस्ट-7619080530

-सैंपल कलेक्शन व राज्य रेफरल प्रयोगशाला के साथ सामंजस्य के लिए डा. पंकज सक्सेना, संयुक्त निदेशक, संचारी रोग इकाई-
8960937785

-सुशील कुमार, राज्य माइक्रोबायोलाजिस्ट- 7985493874

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather