Watch Video : भोले की नगरी पहुंचे ‘भोला’ के अभिनेता अजय देवगन

SHARE:

Ajay Devgan

BNP NEWS DESK। Ajay Devgan  फ‍िल्‍म अभिनेता  अजय देवगन गुरुवार की दोपहर खुद के प्रोडक्‍शन में आने वाली फ‍िल्‍म भोला के प्रचार प्रसार सहित निजी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी निजी विमान से पहुंचने के बाद Ajay Devgan शहर के लिए दोपहर में रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ फ‍िल्‍म प्रमोशन की टीम भी उनके साथ मौजूद रही।

https://www.instagram.com/reel/ClQE8G8oy7X/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन हंट पर पहुंचे

अभिनेता Ajay Devgan  शहर में पहुंचे तो उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नीली कैप, नीचे ब्‍लेजर के साथ काली पैंट में वह सुरक्षाकर्मियों से इस दौरान घिरे नजर आए। अजय देवगन के चेतसिंह किले में शूटिंग के लिए पहुंचने की जानकारी के बाद उनके समर्थक भी आसपास नजर आए।
दोपहर में वह चेतसिंह घाट से नाव पर बैठकर रामनगर के लिए गंगा के रास्‍ते रवाना हो गए। रामनगर के खिड़किया घाट से किला में आगामी फिल्म की शूटिंग के बाबत वह लोकेशन हंट के लिए पहुंचे तो यूनिट कर पूरी टीम उनके साथ मौजूद रही।

भोले बाबा के चौखट पर अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे

बालीवुड की इन दिनों चर्चित दृश्‍यम-2 फ‍िल्‍म की सफलता के साथ ही अब यह सौ करोड़ रुपये कमाई करने वाले क्‍लब में भी शामिल हो रही है। इस फ‍िल्‍म की सफलता के साथ ही अब खुद के प्रोडक्‍शन हाउस की फ‍िल्‍म भोला फ‍िल्‍म का प्रोडक्‍शन संभालने वाले अभिनेता अजय देवगन अब गुरुवार को भोले बाबा के चौखट पर अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे तो जानकारी होने के बाद उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में किला में होगी भोला फिल्म की शूटिंग

रामनगर किला में एक्शन, कट कट व ओके की आवाज गुंजेगी। आगामी दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में काशी में प्रोड्यूसर अजय देवगन के निर्देशन में भोला फिल्म को शूट करने की आशंका है। गुरुवार को बजड़ा से रामनगर पहुंचे अजय देवगन ने खिड़कियां घाट से पिछले दरवाजा से किला में प्रवेश कर लोकेशन का चयन किया। बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अजय दोपहर लगभग डेढ़ बजे यहां पहुंचे। वे बनारस से मोटर बोट से किले के पश्चिमी द्वार पर स्थित खिड़की घाट पहुंचे।
एक दिन पूर्व ही 3डी कही जा रही फ‍िल्‍म भोला का टीजर जारी किया गया है। इस फ‍िल्‍म का टीजर जारी होने के बाद से ही दर्शक भोला के लुक को लेकर जिज्ञासा प्रकट कर रहे हैं।

लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर अभिनेता का चार्टर्ड विमान सुबह 10.20 बजे एयरपोर्ट पर उतरा और उसके बाद वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर की ओर रवाना हो गए।
माना जा रहा है कि आयोजन में शामिल होने के बाद वह चार्टर्ड विमान से ही वापस लौट जाएंगे। उनके साथ टीम के अन्‍य सदस्‍य भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बाबा दरबार में वह भोला फ‍िल्‍म की सफलता की कामना के साथ वाराणसी बाबा दरबार में भी जाएंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें