बीएनपी न्यूज डेस्क। Sonali Phogat Death टिक टॉक स्टार, बीजेपी नेता और ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे अपने पीछे 15 साल की बेटी को छोड़ गई हैं, जिसका नाम यशोधरा फोगाट है। मां के निधन के बाद यशोधरा एकदम अनाथ हो गई हैं। 2016 में यशोधरा के पिता संजय फोगाट की रहस्यमयी हालत में उनके फार्महाउस पर मौत हो गई थी। ‘टिकटॉक’ ऐप पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी। बीजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओ.पी. धनखड़ ने सोनाली फोगाट की आकस्मिक मौत को लेकर कहा कि उनका निधन हो गया है।
2020 में जब सोनाली ने ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी, तब उनकी पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रही थी। वे अपनी बेटी को छोड़कर शो में आई थीं। हालांकि, फैमिली स्पेशल एक एपिसोड में यशोधरा ने एंट्री ली थी और मां के साथ उनकी जबर्दस्त बॉन्डिंग दिखी थी।
शो से वापस आने के बाद यशोधरा ने एक बातचीत में कहा था, “जब मां ने ‘बिग बॉस 14’ में आने का फैसला लिया तो मैं बहुत खुश थी।” यशोधरा ने यह भी कहा था कि उनकी मां ‘बिग बॉस’ में काफी अच्छा गेम खेल रही थीं। इसी बातचीत में यशोधरा ने बताया था कि जब उनकी मां ‘बिग बॉस’ में आ रही थीं, तब वे उनसे दूर रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार थीं। उन्होंने कहा था, “मैं तैयार थी, क्योंकि मैं होस्टल में रह थी।” यशोधरा उस वक्त 9वीं कक्षा की स्टूडेंट थीं।
2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ी थी चुनाव
sonali-phogat death सोनाली ने हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आखिरी चुनाव लड़ी थी जिसमें उन्हें मात मिली थी। सोनाली का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी नाता रहा है। वह बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं। उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। रियलिटी शो में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
सोनाली आगामी आदमपुर उपचुनाव के लिए भी बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। पिछले हफ्ते कुलदीप बिश्नोई ने उनके आवास जाकर मुलाकात भी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सोनाली फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। उन्होंने हिसार से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ी थी।








