जर्मनी में सऊदी डाक्टर ने क्रिसमस की खरीदारी कर रही भीड़ पर चढ़ाई कार, पांच मरे

SHARE:

accident in germany

BNP NEWS DESK। accident in germany जर्मनी में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। मैगडेबर्ग में खरीदारी कर रहे लोगों को शुक्रवार शाम सात बजे के करीब एक सउदी डाक्टर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। पांच लोगों की मौत हो गई और 200 अन्य घायल हो गए।

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।  वह मार्केट में 400 मीटर तक कार दौड़ाता चला गया। सऊदी अरब, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस सहित विश्व के कई देशों के नेताओं ने हमले की निंदा की है।

accident in germany  कार चालक की पहचान 50 वर्षीय सउदी अरब के रहने वाले तालेब अब्दुल जवाद के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मनोरोग विशेषज्ञ है और दो दशकों से जर्मनी में रहा रहा है। हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एक सऊदी सूत्र ने बताया कि जर्मन अधिकारियों को हमलावर के बारे में चेतावनी दी गई थी।

 

उसने खुद को एक पूर्व मुस्लिम बताते हुए दर्जनों ट्वीट किए थे। वे इस्लाम विरोधी विषयों पर केंद्रित थे। वह जर्मनी की धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फार जर्मनी पार्टी के प्रति सहानुभूति रखता है।

पुलिस ने विस्फोटक के संदेह में कार की जांच की, लेकिन ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। अरबपति एलन मस्क ने स्कोल्ज की आलोचना की और उनसे इस्तीफे की मांग की है।

इस घटना ने 19 दिसंबर 2016 को बर्लिन में हुए हमले की यादें ताजा कर दीं, जब एक आरोपित ट्रक लेकर मार्केट में घुस गया था। हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक घायल हुए थे। आरोपित इटली भाग गया था, जहां पुलिस ने उसे मार गिराया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें