काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 23 जनवरी व 24 जनवरी को

SHARE:

Kashi MP Knowledge Competition

BNP NEWS DESK। Kashi MP Knowledge Competition काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत काशी के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, मंदिर, घाट, संगीत, पत्रकारिता आदि विषयों से संबंधित उपलब्धियां पर आधारित “काशी क्विज प्रतियोगिता” हेतु मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक मंगलवार को हुई। जिसमे इस क्विज से संबंधित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, स्कूल कॉलेज के विभिन्न प्रधानाचार्य व अन्य अधिकारीगण तथा क्विज से जुड़े कोऑर्डिनेटर आदि ने सहभागिता की।
Kashi MP Knowledge Competition  मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्विज हेतु पंजीकरण कार्य में गति लाने हेतु निर्देशित किया और 3-4 दिनों में विभिन्न स्तर पर स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राओं, क्षेत्र के लोगों व आमजनों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाते हुए पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12, कॉलेज/विश्वविद्यालय तथा अन्य आमजन/व्यक्तियों द्वारा कुल 4 कैटेगरी में प्रतिभाग किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता स्कूल/कॉलेज स्तर पर 23 जनवरी व 24 जनवरी को आमजन ग्राम/वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी। विकास खंड/जोनल (स्कूल कॉलेज) पर 29 जनवरी को, विकास खंड /जोनल (अन्य व्यक्तियों) द्वारा 30 जनवरी को तथा जिला स्तर पर फाइनल सभी स्तर के 3 फरवरी को प्रस्तावित है।

क्विज की तैयारी हेतु क्विज बुक का https://kashisansadgyanpratiyogita.com/quiz-book/ लिंक पर उपलब्ध हैं। जबकि पंजीकरण https://kashisansadgyanpratiyogita.com/gyanform/ लिंक पर हो रहा है। संबंधित किसी भी जानकारी प्रकार की हेतु nirmaljoshinirmal@ gmail.com पर क्विज कोऑर्डिनेटर निर्मल जोशी से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों का प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया जाए। प्रतियोगिता में छात्रों एवं आमजन की भागीदारी हेतु प्रचार प्रसार एवं होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी (नगर) को शहरी क्षेत्र एवं खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने एवं जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को समस्त विश्वविद्यालय से समन्वय कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों/ कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में मीटिंग करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को पंजीकरण करने हेतु प्रेरित करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में क्वेश्चन बुक उपलब्ध कराते हुए बच्चों को प्रतियोगिता की तैयारी करना सुनिश्चित करें। ब्लॉक एवं जोन स्तर पर प्रतियोगिता हेतु स्थल निर्धारित कर अवगत करना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता हेतु प्रत्येक स्कूल पर आवश्यकता अनुसार क्वेश्चन पेपर उपलब्ध करने हेतु पैकेजिंग कर समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather