शमी, शीतल समेत 26 खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

SHARE:

Arjuna Award

BNP NEWS DESK। Arjuna Award बीते वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पैरा तीरंदाज शीतल देवी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरस्कार लेने पहुंचे।

Arjuna Award  शमी व शीतल सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझू एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता

बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। इस जोड़ी ने 2023 में एशियाई खेलों में बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। हालांकि चिराग और सात्विक कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन में खेलने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। Arjuna Award

भारत के शानदार प्रदर्शन की झलक पुरस्कार समारोह में भी दिखी

युवा स्टार पिस्टल निशानेबाज 19 वर्षीय ईशा सिंह भी जकार्ता में एशियाई ओलिंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेने के कारण समारोह में नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पिछले साल एशियाई खेलों में रिकार्ड 107 पदक के साथ भारत के शानदार प्रदर्शन की झलक पुरस्कार समारोह में भी दिखी क्योंकि पुरस्कार पाने वाले अधिकतर खिलाड़ी हांगझू खेलों के पदक विजेता थे।

तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली शीतल जब अपना अर्जुन पुरस्कार लेने पहुंची तो राष्ट्रपति भवन का दरबार हाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंजने लगा। इस 16 वर्षीय पैरा निशानेबाज के फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण दोनों हाथ नहीं हैं और वह दोनों हाथों के बिना तीरंदाजी करने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज हैं।

राष्ट्रपति ने इस दौरान शीतल के पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र को पकड़ा हुआ था जबकि यह किशोरी हाल के वातावरण व भव्यता में डूबी हुई थी। राष्ट्रपति ने इसके बाद मंच से उतरकर व्हीलचेयर पर बैठी पैरा कैनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव को पुरस्कृत किया और एक बार फिर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्राची हांगझू पैरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं।

हाल में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं आर वैशाली को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन हैं। कोनेरू हंपी और द्रोणावल्ली हरिका के बाद ग्रैंडमास्टर बनने वाली वैशाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं।
25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है खेल रत्न विजेताओं को, जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

पुरस्कार विजेता

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार

ओजस देवताले (तीरंदाजी), अदिति स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर, पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल ( घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक, सुशीला चानू (हाकी), पवन कुमार, रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लान बाल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह (निशानेबाजी), ईशा सिंह (निशानेबाजी), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार, अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद (पैरा एथलेटिक्स), शिवेंद्र सिंह (हाकी), गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंभ)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत)

जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)।
जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी), कविता सेल्वराज (कबड्डी)।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather