बांग्ला मेला 2023 का शुभारंभ बंगाली टोला इंटर कॉलेज में हुआ

SHARE:

Bangla Mela 2023

BNP NEWS DESK। Bangla Mela 2023 आज प्रातः 11:30 बजे हर्षोल्लास के मध्य बांग्ला मेला 2023 का शुभारंभ बंगाली टोला इंटर कॉलेज में हुआ ।
मेले का उद्घाटन परंपरागत रूप से समाज के अध्यक्ष श्री अशोक कांति चक्रवर्ती जी द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से हुआ।
मेले का शुभारंभ करते हुए श्री चक्रवर्ती द्वारा यह घोषणा किया गया कि बांग्ला मेला 2023 का औपचारिक शुभारंभ मै घोषणा करता हूं ।
नारियल फोड़ कर मेला आरंभ हुआ ।

मेले में कुल 54 स्टाल

Bangla Mela 2023  इस बार इस मेले में कुल 54 स्टाल लगे हैं। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम ,ई रिक्शा, विभिन्न केक, बंगाल की बड़ी ,खजूर गुड़, शुटकी माछ, चिग्डी माछेर पापड़, विभिन्न प्रकार की साड़ियां ,बच्चों की खिलौने, गिफ्ट आइटम, धूपबत्ती एवं विभिन्न प्रकार के बंगाली तथा मुगलाई व्यंजन के स्टॉल ,बनारस की पकौड़ी एवं कक्ष न. 3 पर कंदवा चितईपुर से विभिन्न फर्नीचर तथा लेडिस बैग आदि के स्टाल लगे थे ।

 आकर्षक स्टॉल उजाला सिग्नल हॉस्पिटल की ओर से मेले में आए इक्छुक समस्त व्यक्तियों का ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुपिंग तथा चिकित्सकीय परामर्श

सबसे आकर्षक स्टॉल उजाला सिग्नल हॉस्पिटल की ओर से मेले में आए इक्छुक समस्त व्यक्तियों का ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुपिंग तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मेले के उद्घाटन के अवसर पर समाज के सचिव देवाशिष दास,वरिष्ठ सदस्य गण सर्वश्री दीपक कांति चक्रवर्ती, आशीष कुमार दास, समाज के कोषाध्यक्ष इंद्र भूषण भट्टाचार्य, सुरभ चक्रवर्ती ,श्यामा प्रसाद राय, सौगत भट्टाचार्य ,सुजय चटर्जी के साथ-साथ महिला विभाग के 8 सदस्य उपस्थित रहे हैं ।

विजेताओं को 25 दिसंबर को मेले के समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा

समाज के महिला विभाग द्वारा आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया है। आज मेले के दौरान महिलाओं की शंख ध्वनि प्रतियोगिता हुई जिसमें श्रीमती तूलिका भट्टाचार्य प्रथम, शम्पा मैत्रा द्वितीय तथा शिखा दत्ता तृतीय रही है ।
समस्त विजेताओं को 25 दिसंबर को मेले के समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (डॉ.) कुणाल लाहिड़ी जी होंगे ।

मेले में रंगारंग विभिन्न नृत्य एवम गीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

सायंकाल मेले में रंगारंग विभिन्न नृत्य एवम गीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जो शिवोपासक संस्था की रीता विश्वास तथा डॉक्टर अपर्णा हालदार के निर्देशन में नवनीत कुँवर पब्लिक स्कूल शिक्षार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

इस अवसर पर बांग्ला आवृत्ति सौगत भट्टाचार्य , तनुश्री मुखर्जी तथा चंद्रा चटर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सौगत भट्टाचार्य एवं सर्वोपरी समाज के सचिव देवाशीष दास द्वारा किया गया। आज मेले का प्रथम दिवस था किंतु दर्शकों की भीड़ प्रातः से ही अत्यधिक रहा है

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather