BNP NEWS DESK। Masters chess competition किंग एकेडमी ऑफ चेस स्ट्रेटेजी (एस के वी टी) द्वारा आयोजित वाराणसी चेस मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23.12.23 को किया जाएगा।
जिसमे वाराणसी और अन्य जिलों के आमंत्रित कुल 40 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भाग लेंगे।
Masters chess competition अकादमी के निदेशक विनीत राज तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे वाराणसी जिला शतरंज संघ के महासचिव विजय कुमार करेंगे। उद्घाटन भुल्लनपुर स्थित ओ एल एस जनप्रिय हॉस्पिटल के मल्टीपर्पज हाल में किया जाएगा।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण दिनांक 24 दिसम्बर को सायं 7 बजे होगा।








