• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल उतारी, राहुल बनाते रहे वीडियो

संसद के प्रवेश द्वार पर जुटे विपक्षी सांसदों ने लगाए ठहाके

BNPNEWS by BNPNEWS
December 19, 2023
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Kalyan Banerjee

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल उतारी, राहुल बनाते रहे वीडियो

803
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Kalyan Banerjee सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे राजनीतिक संग्राम में केवल सदनों के भीतर ही अभूतपूर्व घटनाक्रम नहीं हुए, बल्कि उसके बाहर भी मंगलवार को जो कुछ हुआ वह पहले देखा-सुना नहीं गया। संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर शोर-शराबे और अमर्यादित आचरण के कारण विपक्षी दलों के अब तक लगभग डेढ़ सौ सांसदों का निलंबन हो चुका है। इसका विरोध करने के क्रम में विपक्षी सांसदों ने जो आचरण किया, वह और भी अचंभित करने वाला है।

Kalyan Banerjee संसद के प्रवेश द्वार पर तृणमूल सदस्य कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की अरुचिकर नकल की और वहां बैठे दूसरे सदस्य न सिर्फ ताली बजाते दिखे बल्कि कुछ वरिष्ठ सदस्य इसका वीडियो भी बनाते दिखे। धनखड़ ने इसे अपनी किसान और जाट पृष्ठभूमि का अपमान बताते हुए विपक्षी सांसदों के इस आचरण को शर्मनाक कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें विरोध का सबसे निचला स्तर देखने को मिला है।

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने दोनों सदनों के लगभग साठ विपक्षी सांसदों की मौजूदगी में मकर द्वार की सीढ़ियों पर धनखड़ के बोलने की शैली, शब्द औऱ यहां तक कि शारीरिक भाषा की मिमिक्री की। लगभग पचास सेकेंड तक वह विपक्षी सदस्यों के ठहाकों के बीच धनखड़ का उपहास उड़ाते रहे औऱ जब यह सब हो रहा था तो उस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी न केवल वीडियो बना रहे थे, बल्कि माक संसद जैसे माहौल में एक सदस्य के रूप में प्वाइंट आफ आर्डर का उल्लेख कर बनर्जी को यह अवसर प्रदान कर रहे थे कि वह धनखड़ की नकल उतारने का क्रम जारी रखें।

 

विपक्षी सदस्यों के इस आचरण का सभापति ने न केवल संज्ञान लिया, बल्कि बेहद कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी भी जाहिर की। दिन के दूसरे स्थगन के बाद जब राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई तो धनखड़ ने कहा कि मैंने सदन स्थगित कर दिया है, लेकिन लोगों के मन में इसकी किस तरह प्रतिक्रिया है।

इसका आप लोगों (विपक्षी सदस्यों को) को अंदाजा भी नहीं है। यह सबसे निचला स्तर है। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को संबोधित करते हुए कहा-आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। सोचिए मेरे दिल पर क्या गुजरी होगी जब आपके एक वरिष्ठ नेता एक सांसद द्वारा सभापति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे। यह मुझ पर व्यक्तिगत हमला है। यह एक किसान और एक (जाट) समुदाय का अपमान भर नहीं है, यह सभापति के पद का निरादर है और वह भी एक ऐसी पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो।
साफ तौर पर खिन्न और क्षोभ से भरे नजर आ रहे धनखड़ ने कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य दूसरे की वीडियोग्राफी करता है। किसलिए? मुझे बहुत तकलीफ हुई। धनखड़ ने चिदंबरम की ओर ही मुखातिब होते हुए ही यह भी कहा कि आपकी पार्टी ने एक वीडियो (मिमिक्री वाला) इंस्टाग्राम पर डाला, जिसे बाद में डिलीट किया। आपने मुझे अपमानित करने, मेरे पद का अपमान करने के लिए कांग्रेस के एक्स हैंडल का इस्तेमाल किया। ये मसले बहुत गंभीर हैं।

The Review

Kalyan Banerjee

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे राजनीतिक संग्राम में केवल सदनों के भीतर ही अभूतपूर्व घटनाक्रम नहीं हुए, बल्कि उसके बाहर भी मंगलवार को जो कुछ हुआ वह पहले देखा-सुना नहीं गया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
ipl 2024

आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने स्टार्क

Rastriya karate pratiyogita

67वी माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित हुआ

  illegal auto rickshaw

महानगर से अवैध आटोरिक्शा को अभियान चलाकर शहर से बाहर करें- कमिश्नर

Discussion about this post

Recommended

family id

फैमिली आईडी से 76 योजनाओं का मिलेगा लाभ

2 years ago
Yogi Adityanath

watch video: ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा : सीएम योगी

  Alpha Centaurid

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों के नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे

4 months ago
Hanuman Temple Corridor

लेटे हनुमान जी मंदिर कारिडोर के लिए कराया भूमि पूजन

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?