शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, आसमान से नहीं बरसेगा अमृत

SHARE:

Chandra grahan

BNP NEWS DESK। Chandra grahan वर्ष का एक मात्र चंद्रग्रहण इसी महीने 28 अक्तूबर को लगेगा। शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण इस साल आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। सूतक लगने से शरद पूर्णिमा के सभी अनुष्ठान दिन में ही संपन्न होंगे।

नौ सालों के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है

Chandra grahan  शरद पूर्णिमा 28 अक्तूबर को चंद्रग्रहण रहेगा। नौ सालों के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है जो भारत में दृश्यमान होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा और इसका सूतक दोपहर बाद शाम चार बजकर पांच मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा।

श्रद्धालु चाहें तो दूसरे दिन खीर का भोग भगवान को अर्पित कर सकते हैं

 

इसलिए शाम चार बजकर पांच मिनट से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस वजह से शरद पूर्णिमा पर बनने वाली खीर भी रात्रि में चंद्रमा के किरणों पर नही रखी जाएंगी। श्रद्धालु चाहें तो दूसरे दिन खीर का भोग भगवान को अर्पित कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र में और मेष राशि पर होगा।

ग्रहण का प्रारंभ ईशान कोण से होगा और मोक्ष चंद्रमा के अग्नि कोण पर होगा। सूतक के कारण रात्रि में मंदिरों के पट बंद रहेंगे। मंदिरों में भजन कीर्तन तो होंगे, लेकिन खीर का भोग भगवान को अर्पित नहीं किया जाएगा।

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

शुभ: कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कुंभ
मध्यम: सिंह, तुला, मीन
अशुभ: मेष, वृष, कन्या, मकर

चंद्रग्रहण का समय

ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 बजे
ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे
ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे
ग्रहण का सूतक सायं काल 4:05 बजे से शुरू

सूतक काल में न करें ये काम

सूतककाल में दौरान किसी भी तरह का ठोस या तरल पदार्थ खाना वर्जित माना गया है। इसलिए चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए. बीमार या गर्भवती स्त्री को ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स का ही सेवन करना चाहिए, इसके अलावा पानी में तुलसी के पत्ते डालने के बाद ही पीना चाहिए।

सूतक प्रारंभ होने से पहले ही दूध दही अचार मुरब्बा में कुशा (डाभ)रख देना चाहिए। इससे यह दूषित नहीं होते सूखे खाद्य पदार्थों में कुशा (डाभ) डालने की आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा रसोई का कार्य खाना बनाना सब्जी काटना नाखून काटना व सोना आदि कार्य नही करने चाहिए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें