बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

SHARE:

fire in cracker factory

BNP NEWS DESK।  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गएऔर मौके पर लाशें बिखर गईं। इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है।

यह घटना सुबह 8:00 बजे करीब हुई। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था और इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें