वृंदावन के फूल बंगले में राधा कृष्ण का जल विहार

SHARE:

Tridev mandir

BNP NEWS DESK। Tridev mandir त्रिदेव मंदिर में सजी जलविहार की झांकी वाराणसी त्रिदेव मंदिर में रविवार को वृंदावन के मोहक फूल बंगले के बीच विशाल झील में फुहारों के बीच राधा कृष्ण के जल विहार की झांकी भक्तों के लिए यादगार बन गई।  हिम शिवलिंग के साथ फूलों से बने झूले पर राधाकृष्ण की झांकी निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

Tridev mandir  राणी सती के अलावा सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम प्रभु के श्रृंगार के दर्शन के साथ त्रिदेवों को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्तों में वितरण हुआ।

हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए बर्फ की सिल्लियों से गुजरे भक्त

कोलकाता से आए कुशल मालियों ने तरह-तरह के फूलों चमेली जूही हरी पत्तियों से फूल बंगला सजाया। त्रिदेव मंदिर राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सराफ मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से तीनों विग्रहों की पूजा की।

कामिनी की पत्ती रजनीगंधा आरकीड गुलाब की पंखुड़ियों से बनी गुफा देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही वृंदावन का फूल बंगला लुभावना था। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

वृंदावन के फूल बंगले में राधा कृष्ण का जल विहार

60 फीट चौड़ी झील में फुहारों के बीच रंग-बिरंगे झूले पर राधा कृष्ण की जलविहार की झांकी हर किसी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। कबूतर बगुला हंस झील में विचरण करते नजर आए। हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए मंदिर के परिक्रमा पथ पर300बर्फ की सिल्लियां बिछाई गई थी। मंदिर परिसर में चारों तरफ हरियाली के बीच फुहारों व झरनों के नीचे 12 ज्योतिर्लिंग विराजमान थे। श्रद्धालु भजनों की फुहार में भीगते रहे।

संयोजक में भरत सराफ राधे गोविंद केजरीवाल अनूप सराफ पवन अग्रवाल एमपी सुरेश तुलस्यान राम बूबना विजय मोदी सज्जन सिंघी राकेश देवड़ा प्रकाश थानेवाल सुनील अग्रवाल सुमित सिंथोलिया विजय खेमका मनीष गिनोडिया व त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य गण।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें