वाराणसी में नगर निकाय चुनाव 4 मई को, 13 को नतीजे

SHARE:

Varanasi Municipal Corporation

Bnp news desk । UP Nikay Chunav रविवार शाम यूपी में नगर निकाय चुनाव का एलान कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार की शाम राज्य निर्वाचन मुख्यालय में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। प्रदेश में 4 और 11 मई को दो चरणों में मतदान होंगे। प्रदेश में 18 मंडल हैं इसलिए आधे-आधे मंडलों में दो चरणों में मतदान होगा। 13 मई को मतगणना होगी। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गया है।

प्रथम चरण (37 जिले)
-डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना : 10 अप्रैल
-निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना : 11 अप्रैल
-नामांकन पत्रों का क्रय व जमा : 11 से 17 अप्रैल तक
-नामांकन पत्रों की जांच : 18 अप्रैल
-नाम वापसी : 20 अप्रैल
-चुनाव चिह्न आवंटन – 21 अप्रैल
-मतदान : चार मई
-मतगणना – 13 मई

यह जिले होंगे शामिल : पहले चरण में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर जिले शामिल हैं।

द्वितीय चरण (38 जिले)
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना : 16 अप्रैल
निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना : 17 अप्रैल
नामांकन पत्रों का क्रय व जमा करने की तिथि : 17 से 24 अप्रैल तक
नामांकन पत्रों की जांच : 25 अप्रैल
नाम वापसी : 27 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 28 अप्रैल
मतदान : 11 मई
मतगणना : 13 मई

यह जिले होंगे शामिल : दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मीरजापुर जिले शामिल हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें