हनी ट्रैप में फंसे साड़ी कारोबारी की हत्या कर गंगा में फेंका शव

SHARE:

Honey Trap

BNP NEWS DESK ।  Honey Trap आठ लाख के लिए अपहरण कर साड़ी व्यवसायी की हत्या कर दी गई। शव चुनार पुल से गंगा में फेंका। आइसीआइआसीआइ की बीमा एजेंट महिला को माध्यम बनाया था। पुलिस कर रही शव की तलाश। दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया। सिम बेचने वाले व आइडी देने वाले पर अगल से कार्रवाई होगी। यह मामला पूरी तरह से हनी ट्रैप का है।

Honey Trap  लाइफ बीमा के बहाने साड़ी कारोबारी को जाल में फंसाया गया। पांडेयपुर की रहने वाली महिला एजेंट, उसका पति, ससुर, देवर और मऊ के घोसी निवासी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि 30 लाख रूपये के लिए कारोबारी को अगवा किया गया था।

भेलूपुर के साड़ी कारोबारी महमूद आलम (50) की अगवा कर हत्या कर दी गई। शव चुनार पुल के पास गंगा में फेंका गया। निजी बैंक की महिला एजेंट, उसके पति समेत पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक में गद्दीदार के यहां काम करने वाले कर्मचारी ने ही इस पूरे घटनाक्रम की साजिश रची है।

आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया। लाइफ बीमा के बहाने साड़ी कारोबारी को जाल में फंसाया गया। पांडेयपुर की रहने वाली महिला एजेंट, उसका पति, ससुर, देवर और मऊ के घोसी निवासी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धोखे से शराब पिलाई फिर तार से कसा गला

पूछताछ में सामने आया कि 30 लाख रुपये के लिए कारोबारी को अगवा किया गया था। 20 लाख रुपए पर सौदा तय हुआ। व्यापारी के पास से दो लाख रुपए आरोपियों ने निकाला और शेष रकम के लिए दबाव बनाया गया। आरोपियों ने बताया कि भय के चलते कारोबारी को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाया गया और फिर दुपट्टे और तार से गला कसकर हत्या की गई।

अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन के निर्देश पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच टीम ने संज्ञान ले घटना की जांच करना शुरू किया, मुखबिर व सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर घटना में सम्मिलित दो शातिर अपराधी युवक व एक युवती को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather