Watch Video : वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर राहुल ने ये क्‍या कह दिया

SHARE:

Varun Gandhi

BNP NEWS DESK | Varun Gandhi राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जब राहुल गांधी से वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ”मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा से नहीं मिलती।” राहुल गांधी ने कहा कि वो बीजेपी में हैं, यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी। लेकिन मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती. मेरी विचारधारा है मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता। चाहें आप मेरा गला काट दीजिए।

वरुण के कांग्रेस में आने के सवाल पर राहुल ने दिया जवाब

राहुल गांधी से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस में वरुण गांधी के लिए जगह है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष से यह पूछना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या जनवरी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली भारत जोड़ो यात्रा में वरुण गांधी का स्वागत है। राहुल गांधी ने कहा कि स्वागत तो किसी का भी है, लेकिन वो बीजेपी के हैं तो उनको दिक्कत होगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अंडरकरंट होने का दावा किया और कहा कि देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांग्रेस-भाजपा के एक होने संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि देश की राजनीति में बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है और वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी।

हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने की होनी चाहिए न कि गृहयुद्ध पैदा करने की

मैं न कांग्रेस के खिलाफ हूं, न पंडित नेहरू के खिलाफ। हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने की होनी चाहिए न कि गृहयुद्ध पैदा करने की। आज जो लोग केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट ले रहे हैं उनसे हम रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का सवाल तो पूछे। हमको वो राजनीति नहीं करनी जो लोगों को दबाए हमको वह राजनीति करनी है जो लोगों को उठाए। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कहे ये शब्द इनदिनों वायरल है।

Varun Gandhi वरुण गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सरकार पर सवाल खड़े करते दिख रहे हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ही पार्टी या सरकार पर सवाल उठाए हैं तो फिर इस बार अलग क्या है।

इसको समझने के लिए वरुण गांधी के चचेरे भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों पर गौर करने की जरूरत है। अभी हाल ही में दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भाषण में भी ऐसी ही बात थी।

वरुण गांधी की टिप्पणी और उनके बड़े चचेरे भाई राहुल गांधी के भाषण के बीच राजनीतिक पंडितों ने समानता दिखाई दे रही है। क्या वरुण गांधी भी वैसी ही बात करने लगे हैं जैसे उनके चचेरे भाई राहुल गांधी करते हैं।

Varun Gandhi के हालिया बयान के बाद उनके वापस कांग्रेस में भी लौटने की अटकलें लगाईं जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल भी पूछा गया।

नफरत नहीं प्यार… राहुल वाली भाषा बोलने लगे वरुण

बीजेपी सांसद वरुण गांधी काफी समय से नरेंद्र मोदी सरकार के कई नीतिगत फैसलों के आलोचक रहे हैं। किसान आंदोलन के वक्त भी उनका अलग स्टैंड था। हाल ही में वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं जब उन्होंने हिंदू-मुस्लिम राजनीति के खिलाफ बात की। एक वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ताकत वह होती है जो लोगों को उठाए न कि दबाए। हिंदू- मुस्लिम भाई को बांटों, भाई को काटो ये राजनीति नहीं होने देंगे।

हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने वाली होनी चाहिए, न कि गृहयुद्ध कराने की राजनीति। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभी लाल किले से कहा कि 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है।

जबकि देश की हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आपके ध्यान को हटाने के लिए किया जा रहा है। ये 24 घंटा करते हैं। किसानों, मजदूरों का पैसा दूसरों के जेब में डाला जा रहा है। वरुण गांधी के इस वीडियो के बाद चर्चा यह शुरू है कि क्या वह कांग्रेस में आएंगे।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather