राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सिल्वर ग्रोव के छात्र- छात्राओं ने जीते पदक

SHARE:

Silver Grove School seva puri

BNP NEWS DESK। Silver Grove School sevapuri   सिल्वर ग्रोव स्कूल सेवापुरी के छात्रों ने लखनऊ में आयोजित पांचवी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 15 पदक प्राप्त किए। इसमें सुमित सेठ ने हाई जंप में स्वर्ण पदक  प्राप्त किया।

Silver Grove School sevapuri  उत्कर्ष मोदनवाल ने 8 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, काजल गुप्ता ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक, श्रेया शर्मा  ने  लोंग जंप में स्वर्ण पदक अनुज कुमार वर्मा ने 100 मीटर रेस व 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, हिमांशु सिंह लोंग जंप में स्वर्ण पदक ,आनंद यादव 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, विराट सिंह ने 200 मीटर रेस वर्ल्ड लॉन्ग जंप में रजत पदक, सौरभ पाल लॉन्ग जंप में रजत पदक ,विवेक पाल लोंग जंप में रजत पदक, अनुश्री यादव 400 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किए  व परिजात कनौजिया ने लोंग जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया।

खेल को बेहतर कॅरियर के तौर पर भी देखा जा रहा है

विद्यालय की प्रधानाचार्य व निर्देशिका रचना श्रीवास्तव ने तथा  प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव  ने व प्रशिक्षक दीपक मिश्रा ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि खेल के माध्‍यम से शरीर को हमेशा सक्रिय रखा जाता है। आत्‍म निर्भर भारत के तहत खेल का अब महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। भारत विश्‍व गुरु की ओर अग्रसर है और ऐसे में खिलाड़ि‍यों की बहुत जिम्‍मेदारी है। खेल और शिक्षा के माध्‍यम से समाज का विकास होता है। स्‍वस्‍थ्‍य जीवन के लिए खेल आज की आवश्‍यकता है। युवाओं को इसमें बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। खेल के माध्‍यम से अब रोजगार के अवसर मिल रहे है। ऐसे में खेल को बेहतर कॅरियर के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : सिल्वर ग्रोव स्कूल सेवापुरी का वार्षिकोत्सव में दिखा रंगारंग आयोजन

यह भी पढ़े : वाराणसी के सिल्वर ग्रोव स्कूल के छात्राें ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

यह भी पढ़े : सिल्वर ग्रोव स्कूल के वार्षिक खेलकूद महोत्सव में छात्रों ने दिखाया दमखम

यह भी पढ़े : Kashi Tamil Sangamam : एकल गान प्रतियोगिता में सिल्वर ग्रोव स्कूल को मिला तीसरा स्थान

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें