Watch Video : 15 साल बाद दिल्ली एमसीडी में तख्ता पलट, AAP को स्पष्ट बहुमत

SHARE:

Delhi MCD Result

BNP NEWS DESK। Delhi MCD Result दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन तस्वीर लगभग साफ है कि 15 साल चला भाजपा का राज खत्म होने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि आप की जीत उतनी बड़ी नहीं रही, जितना एग्जिट पोल में दिखाया गया था। 

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के वोटों की जारी है। अब तक के रुझानों और नतीजों से साफ हो चुका है कि आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेगी। अब औपचारिकता शेष बची है। शुरू में भाजपा ने कड़ी टक्कर दी थी और कुछ मौकों पर भाजपा आगे भी रही, लेकिन आखिरी में एमसीडी पर 15 साल राज करने वाली पार्टी पिछड़ गई।

तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद इस बार 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। अब महापौर का चयन होगा। बता दें, दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव में पार्षदों के साथ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी वोट करते हैं। मतलब महापौर प्रत्याशी के लिए कुल 260 वोट होंगे (250 पार्षद+ 7 लोकसभा सदस्य+ 3 राज्यसभा सदस्य)। यहां बहुमत का आंकड़ा 131 होगा।

AAP या BJP, MCD में किसका होगा मेयर

Delhi MCD Result दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी 122 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।भारतीय जनता पार्टी 107 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है. 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी एमसीडी का 15 सालों का इतिहास बदलते हुए सत्ता पर काबिज होने जा रही है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी लगभग जीत का आंकड़ा हासिल कर चुकी है, वहीं बीजेपी नेता अभी भी नगर निगम में बीजेपी का मेयर होने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं के इस दावे और विश्वास के पीछे आखिर वजह क्या है। इसकी हमने गहनता से पड़ताल की है।

दरअसल, इस बार एमसीडी चुनाव में मेयर यानी महापौर की कुर्सी सबसे अहम मानी जा रही है. क्योंकि इन चुनावों में मेयर बीते 15 सालों के मुकाबले अधिक पावरफुल होकर उभरेगा। अभीतक एमसीडी तीन हिस्सों में बंटी हुई थी और तीन मेयर चुने जाते थे। इसलिए मेयर की ताकत भी तीन हिस्सों में बंटी हुई थी। लेकिन इस बार एक मेयर होगा और तीन मेयर की पावर एक मेयर के पास होगी।इसलिए जिस पार्टी का मेयर होगा, उसी का सिक्का चलेगा।

सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में हारी AAP, जानें गंभीर, मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों के वार्ड का हाल

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मतलब भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में जरूर नतीजों ने सबको चौंका दिया। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल कर ली। हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जरूर बड़ा झटका लगा। सिसोदिया लक्ष्मी नगर वार्ड में रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather