Watch Video : बंगाल में नए गर्वनर डॉ. सीवी आनंद बोस के शपथ समारोह का बायकॉट

SHARE:

Dr. CV Anand Bose

BNP NEWS DESK। Dr. CV Anand Bose डॉ. सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण की। कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी और कई मंत्री मौजूद रहे। हालांकि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Dr. CV Anand Bose भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के तौर पर नामित किया गया था। उन्होंने इस पद पर ला गणेशन की जगह ली है। बोस ने कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वह 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे।

तो इस वजह से नहीं गए सुवेंदु

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस के शपथ ग्रहण में नहीं गए। इसकी वजह समारोह में किया गया सीटिंग अरेंजमेंट था। सुवेंदु ने ट्वीट की सीरीज में बताया कि उन्हें विधायक कृष्णा कल्याणी और बिस्वजीत दास के बगल में बैठाया गया था, जो भाजपा के टिकट पर चुने गए थे, लेकिन बाद में TMC में शामिल हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने ममता बनर्जी को भारत में पैदा हुआ सबसे मनहूस नेता करार दिया।

मूर्खों के स्वर्ग में रहती हैं ममता : सुवेंदु

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुवेन्दु CM पर हमलावर होते हुए बोले- “वे (ममता बनर्जी) भारत में पैदा हुई अब तक की सबसे घटिया राजनेता हैं, जो शर्मनाक तरीके से सत्ता पर काबिज हो गईं। अगर वे ये सोचकर खुश हैं कि उनकी ये रणनीति मुझे परेशान करेगी तो वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रही हैं। लेकिन मैं उनकी तरह नहीं हूं बल्कि मैं अपनी गरिमा के लिए जागरुक हूं।”

कौन हैं डॉ. सीवी आनंद बोस

 Dr. CV Anand Bose डॉ. सीवी आनंद बोस  एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं। 71 वर्षीय बोस केरल कैडर के 1971 बैच के IAS अधिकारी हैं। कलेक्टर से गवर्नर बनने तक का उनका यह सफर काफी लंबा रहा है। बोस 2011 में रिटायर होने से पहले नेश्नल म्यूजियम में एक प्रशासक के तौर पर काम किए थे। वह केंद्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बोस एक लेखक भी हैं। उन्होंने अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। सीवी आनंद बोस को जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी हैं, जहां शीर्ष सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

डॉ. सीवी आनंद बोस उस कार्यकारी  समूह के अध्यक्ष थे जिन्होंने प्रधानमंत्री की सरकार के लिए विकास एजेंडा तैयार किया था। भारत सरकार ने “सभी के लिए किफायती आवास” के उनके कॉन्सेप्ट को अपनाया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें