शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद युवक ने खुद को आग लगाकर प्रेमिका को गले लगाया

SHARE:

Love Affair

BNP NEWS DESK। Love Affair महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लड़के ने अपनी शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद खुद को आग लगा ली। इतना ही नहीं जलते हुए उसने उस लड़की को भी गले लगा लिया, ताकि लड़की की भी मौत हो जाए। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाला लड़का गजानन मुंडे और घायल लड़की पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में जूलॉजी से PhD कर रहे थे।

लड़की के पेरेंट्स ने कराई FIR

Love Affair गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।

थाने के इंजार्च प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अब जानिए पूरा मामला क्या है

सोमवार को लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वह बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्पलीट कर रही थी। तभी गजानन वहां आया और उससे पूछने लगा कि उसने उसका प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां गजानन की मौत हो गई।

कानपुर में भी हुई थी घटना

इस साल मार्च माह में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक युवक ने पहले खुद को आग के हवाले किया और तेज लपट होने के बाद जबरन प्रेमिका को गले लगा लिया। जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे गभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम इलाके का मामला।

एक सिरफिरा युवक की किसी बात को लेकर उसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई। कुछ ही देर में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जब आग तेज पकड़ी तो लड़के ने लड़की को अपनी तरफ खींच कर उसको गले लगा लिया। इस दौरान दोनों आग की लपेट में घिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें