• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

महाराष्ट्र के सांगली में पालघर जैसा कांड, साधुओं को पीटने के आरोप में 6 गिरफ्तार

 साधुओं ने नहीं दर्ज कराई शिकायत, जानिए अब तक क्या हुआ

BNPNEWS by BNPNEWS
September 14, 2022
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
Sangli Sadhu Attack

चार साधुओं के साथ महाराष्ट्र के सांगली में मारपीट की गई है।

390
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP News Desk। Sangli Sadhu Attack उत्तर प्रदेश के मथुरा से चलकर कर्नाटक के बीजापुर जा रहे चार साधुओं के साथ महाराष्ट्र के सांगली में मारपीट की गई है। लोगों ने इन साधुओं को बच्चा चोर समझ कर बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंची सांगली पुलिस ने चारों साधुओं को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सु मोटो लेते हुए आईपीसी की धारा 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के सांगली जिले में साधुओं की निर्मम पिटाई मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 323 ,324 के तहत मामला दर्ज किया है।

https://twitter.com/lalitkanodia/status/1569912911136706560?t=MPEZKSMl884RgoJ9v__NbA&s=19

5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जबकि 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का अब तक साधुओं से दोबारा संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गई है। उद्धव गुट और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

Sangli Sadhu Attack सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठियों से साधुओं को पीटते दिख रहे हैं। सांगली के उमाडी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज पवार ने कहा, ‘साधुओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए 18 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से छह लोगों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया गया है।’

क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों साधु एक वाहन से सोलापुर जिले के पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, ‘रास्ता भटकने के बाद, वे लवंगा गांव के पास एक बिजलीघर स्टेशन के निकट एक लड़के के पास पहुंचे। वह लड़का कन्नड़ के अलावा और कोई भाषा नहीं जानता था। वह उनका चेहरा देखकर डर गया और ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगा। इससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं।’

अधिकारी ने कहा, ‘गांव के लोग वहां जमा हो गए और साधुओं को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और स्थानीय लोगों ने साधुओं को कथित तौर पर लाठियों से पीट दिया।’ अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य हैं और गलतफहमी की वजह से यह घटना हुई। साधुओं ने मामले को आगे नहीं बढ़ाया और वहां से चले गए।

उद्धव गुट ने सरकार पर लगाया आरोप
उद्धव गुट की शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, आज सांगली में सुबह-सुबह चार साधुओं की पिटाई का जो निर्मम मामला सामने आया है, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम किस राज्य में हैं, हम किस राज्य में रह रहे हैं, हम किस सरकार में हैं, एक तरफ सरकार कहती है कि हम हिंदूवादी हैं, हिंदुओं के संरक्षक हैं और दूसरी तरफ सांगली में हमारे संतों की भूमि पर साधुओं की पिटाई का मामला सामने आता है।

आनंद ने आगे कहा, ‘जब हमारी सरकार थी तब आरोप लगाना आसान था कि सरकार हिंदू विरोधी है, संतों-साधुओं की विरोधी है, सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए महाराष्ट्र की पावन भूमि यह बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार या तो यह कहे कि वह हिंदुओं के साथ है या फिर ढोंग रचना बंद करे कि हम हिंदूवादी हैं।’

‘दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी’
उद्धव गुट पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, ‘महाराष्ट्र के सांगली में हमारे साधु-संतों के साथ जो मारपीट हुई जो निर्मम व्यवहार हुआ, उसकी हम निंदा और कड़ी आलोचना करते हैं। महाराष्ट्र संतों की भूमि है, साधु संत हमारे लिए श्रद्धेय है,उनके साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो दोषी हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।’

दो साल पहले पालघर में हुई थी साधुओं की हत्या
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर में भी 16 अप्रैल 2020 को भी ऐसी ही घटना हुई थी। यहां भी बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी।

The Review

Sangli Sadhu Attack

साधुओं को बच्चा चोर समझ कर बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंची सांगली पुलिस ने चारों साधुओं को मुक्त कराया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Network Marketing
अपराध

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

July 10, 2026
Siya Chetan
अपराध

सिया और चेतन का पालीग्राफ टेस्ट से इन्कार चेतन के मित्र से भी हो रही पूछताछ

July 5, 2026
raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Next Post
Alien in Space

स्पेस रिसर्चर का दावा, 25 साल के अंदर एलियंस तक पहुंच सकेंगे

Sourav Ganguly

 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पद पर बने रहेंगे सौरव गांगुली और जय शाह

wife found alive

जिस पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में है पति, वो मिली जिंदा

Discussion about this post

Recommended

Sai mandir

साईं की मूर्ति हटाने के मामले में सनातन रक्षा दल के अध्यक्ष अजय शर्मा गिरफ्तार

  Maha rakt daan

काशी प्रदेश प्रांत, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय द्वारा अपने समस्त जिलों में महारक्तदान का आयोजन किया गया

RSS branch

लखनऊ में आरएसएस की शाखा पर मुस्लिम युवकों ने किया पथराव

Bharatpol

विदेश भागे अपराधियों की तलाश और वापसी सुगम बनाएगा ‘भारतपोल’

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?