T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

SHARE:

T20 World Cup

BNP News Desk। T20 World Cup भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान सोमवार (12 सितंबर) को कर दिया। T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय सेलेक्टर्स ने काफी माथापच्ची के बाद उन 15 खिलाड़ियों को चुना है, जो अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेले जाने वाले आईसीसी इवेंट में अपने दमखम का लोहा मनवाते दिखेंगे।
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को नहीं चुना गया है। हालांकि, स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर शमी और चाहर को चुना गया है। उनके साथ श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।
15 सदस्यीय टीम में रवींद्र जडेजा भी नहीं हैं। वह चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं होंगे। एशिया कप के दौरान जडेजा को चोट लगी थी। उनकी सर्जरी हुई है और वह करीब चार से पांच महीने तक नहीं खेल पाएंगे। जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को चुना गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान को भी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।
टीम इंडिया के लिए भारतीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं, दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक बल्लेबाज स्टैंडबाय के तौर पर होगा। बीसीसीआई ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह हैं. वहीं इस टीम में रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभालेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे.

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather