महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

SHARE:

protest of opposition parties

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। protest of opposition parties  देश में महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। राहुल ने कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी दरों में वृद्धि और रुपये के मूल्यह्रास के मुद्दों पर सरकार पर हमला किया।
दूध, दही और पनीर जैसे पैकिंग वाले सामान खाद्य पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने, महंगाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने संसद परिसर में आज प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता बैनर के साथ गांधी प्रतिमा के पास जमा हुए।
राहुल गांधी के अलावा समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कई अन्य विपक्षी सांसद इस धरने में शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने ‘दूध-दही पर जीएसटी वापस लो’ के नारे भी लगाए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को जीएसटी दरों में वृद्धि और रुपये के मूल्य में गिरावट के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सवालों के जवाब नहीं देते और संसद में चर्चा से भाग जाते हैं जो घोर असंसदीय है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कई शब्दों को “असंसदीय” घोषित करके विपक्ष को चुप कराने की कितनी भी कोशिश करें, उन्हें इन मुद्दों पर जवाब देना होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में लोकसभा सचिवालय द्वारा लाई गई एक पुस्तिका का जिक्र कर रहे थे जिसमें संसद में उपयोग के लिए कुछ शब्दों को असंसदीय के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। हालांकि, सरकार ने कहा है कि असंसदीय शब्दों को सूचीबद्ध करने की प्रथा 1954 से चली आ रहै।
गांधी ने कहा कि रुपया 80 रुपये को पार कर गया, गैस का दाम भी बढ़ा है, बेरोजगारी भी बढ़ी है और अब खाद्यान्न पर भी जीएसटी का बोझ। हमें सार्वजनिक मुद्दों को उठाने से कोई नहीं रोक सकता, सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री जी, संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे ‘असंसदीय’ है।”
गांधी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री विपक्ष में थे, उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन आज उन्होंने जनता को “समस्याओं के गहरे दलदल में धकेल दिया है, जिसमें लोग हर दिन डूबते जा रहे हैं।”

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें