मध्यप्रदेश के धार में यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, अब तक 13 शव निकले

SHARE:

Bus accident in Madhya Pradesh

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Bus accident in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़े  हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत करीब 50 यात्री सवार थे। जिला प्रशसान में इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया है। 10.46 बजे खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की। बस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि सभी शवों को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजेंगे। शिवराज ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराया। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर भेजने की जानकारी दी।

वहीं सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक  अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। 10.46 बजे खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। जहां इंदौर से पुणे जा रही एक बस धार जिले के धामनोद में खलघाट के पास से गुजरते वक्त नर्मदा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 7 पुरुष और 4 महिला के अलावा एक बच्चा भी बताया जा रहा है।

धार और खरगोन जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद
Bus accident in Madhya Pradesh  हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
वहीं खरगोन और धार के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा संजय सेतु पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ है। तेज रफ्तार में चल रही बस से ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। बता दें कि बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बताई जा रही है। बस आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे से गुजरते हुए इंदौर से पुणे जा रही थी। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है।

सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए प्रशासन के दिए आदेश
हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा-खरगोन की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें