मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत

SHARE:

mp municipal election

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। mp municipal election  मध्य प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश की सत्ता का सेमीफानल कहे जाने वाले शहरी निकाय चुनावों में अधिकतर सीटों पर कमल खिल गया है। जिन 11 नगर निगम में रविवार को काउंटिंग हुई, उनमें भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है तो 3 पर उसके मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 2 नगर निगम में महापौर का पद हासिल किया तो एक में बढ़त हासिल है।
भाजपा ने राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सतना, बुरहानपुर, खंडवा और सागर में परचम लहराया है। भाजपा को छिंदवाड़ा और जबलपुर में कांग्रेस से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है तो सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को झटका देकर मेयर पद के साथ ही यहां की अधिकतर वार्ड पर कब्जा कर लिया है।

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव मे मिले ऐतिहासिक बहुमत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आए हैं। इन चुनाव के परिणाम देख कर मुझे गर्व होता है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर मेहनत की। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है।

कमलनाथ ने बचाई नाक
कांग्रेस पार्टी दावे के मुताबिक, नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर पाई, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले उसने अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार जरूर किया है। कांग्रेस ने जबलपुर और छिंदवाड़ा में मेयर पद हासिल कर लिया है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस छिंदवाड़ा में पिछड़ गई थी लेकिन कमलनाथ के गढ़ में पार्टी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। ग्वालियर में भी कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 16 नगर निगम में कब्जा किया था।
केजरीवाल के लिए भी खुशखबरी
चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में धमाकेदार एंट्री मारी है। पार्टी उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने सिंगरौली में जीत हासिल की है। सिंगरौली में अधिकतर वार्ड पर भी आप ने कब्जा जमाया है। इसके अलावा उसदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी प्रदेश में कुछ वार्डों पर जीत हासिल की है तो कई सीटों पर कांग्रेस की हार में अहम भूमिका निभाई है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें