ललित मोदी को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

SHARE:

Lalit-Sushmita date

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Lalit-Sushmita date ललित मोदी ने इस बार सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी को डेट कर रही हैं। IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें अपलोड की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सुष्मिता सेन पिछले कुछ टाइम से रोहमन शॉल संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। अब रोहमन से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ललित कुमार मोदी को डेट कर रही हैं। ललित मोदी ने ख़ुद इस बात की जानकारी दी है कि वो और सुष्मिता एक दूसरे को डेट कर रहे है।

IPL की शुरूआत करने वाले ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में आ गए है। इस बार वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए है। कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन का ब्रेकअप रोहमन शॉल के साथ हुआ था। अब ललित मोदी को सुष्मिता डेट कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने दी। उन्होंने सशल मीडिया पर जो लिखा है उससे लग रहा है कि अब दोनों रिलेशनशिप में आ गए है। कई लोग तो ये मान रहे हैं कि दोनों की शादी हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ भी कहो लेकिन अब दोनों चर्चा का विषय बन गए है।

Lalit-Sushmita date ललित मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर कुछ ट्वीट किए। पहली बार उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया।ट्वीट में ललित मोदी ने कहा कि, परिवार के साथ मालदीव का टूर खत्म करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं। मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक नहीं शुरुआत। आखिरकार एक नई जिंदगी। आज चांद के ऊपर हूं। इसके बाद सभी लोग मान रहे हैं कि दोनों की शादी हो गई हैं। हालांकि इसके बाद फिर मोदी ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई है और वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें