विराट कोहली के ऊपर टीम इंडिया से बाहर होने का भी संकट मंडरा रहा

SHARE:

Virat Kohli

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Virat Kohli विराट कोहली को फिर ‘आराम’ की जरूरत आन पड़ी है। वेस्‍टइंडीज के दौरे के लिए कोहली को आराम इसीलिए दिया गया क्‍योंकि उन्‍होंने खुद इसकी मांग की थी। कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि वे वेस्‍टइंडीज सीरीज के बाद होने वाले एशिया कप में चयन के लिए उपलब्‍ध रहेंगे।

T20 वर्ल्‍ड कप बमुश्किल तीन महीने दूर है और ऐसे में कोहली का यह फैसला उन्‍हें भारी पड़ सकता है। T20 प्‍लेइंग 11 में उनकी जगह खतरे में है। वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए रेस्‍ट दिए जाने का मतलब यह है कि कोहली के पास अपनी फॉर्म साबित करने के बस दो ही मौके बचते हैं। अगस्‍त के आखिरी दिनों में T20 एशिया कप श्रीलंका में खेला जाएगा। उसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन T20 वर्ल्‍ड कप की सीरीज है। यह मौके भी कोहली को तभी मिल पाएंगे जब सिलेक्‍टर्स उन्‍हें चांस देने का मन बनाएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे से रह सकते हैं बाहर

इस तरह विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए घरेलू टी20 सीरीज के बाद एक बार फिर से ब्रेक लिया है, जबकि उनके खराब फॉर्म को लेकर लगातार उनकी आलोचना की जा रही है। वहीं अब वेस्टइंडीज दौरे से भी उन्होंने आराम की मांग कर दी।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद श्रीलंका में होने वाले टी20 एशिया कप में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इसी बीच टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी जहां उसे लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर भी कोहली के जाने की संभावना नहीं के बराबर ही है। ऐसे में लगातार फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे विराट कोहली के ऊपर टीम से बाहर होने का भी संकट मंडरा रहा है।

Virat Kohli  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। विराट कोहली लगातार अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में एक और दौरे पर विराट के नहीं खेलने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।  वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। इस रिपोर्ट की पुष्टि टीम के ऐलान के बाद हो गया जिसमें कोहली का नाम शामिल नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने बीसीसीआई से वेस्टइंडीज दौरे से ब्रेक की मांग की थी। कोहली इंग्लैंड दौरे पर भी पहले टी20 मैच में नहीं खेले थे जबकि ग्रोइन इंजरी के कारण वह टीम के पहले वनडे में भी मैदान पर नहीं उतरे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें