BNP NEWS DESK। Online marketघरेलू स्तर पर मजबूत मांग से इस साल त्योहारी सीजन में सिर्फ आनलाइन माध्यम से 1.50 लाख करोड़ की बिक्री होने की उम्मीद है। पिछले साल त्योहारी सीजन में 1.20 लाख करोड़ की बिक्री हुई थी।
Online market उपभोक्ता व्यवहार पर रिसर्च करने वाली कंपनी डाटम इंटेलिजेंस के मुताबिक बिक्री में इस बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनियां सीजनल रूप से करीब 2.6 लाख युवाओं को रोजगार देने जा रही है।
त्योहारी सीजन की बिक्री मुख्य रूप से अक्टूबर पहले सप्ताह में शुरू होकर नवंबर आखिर तक चलेगी। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में पैसेंजर कार की बिक्री में हर महीने होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए कार कंपनियों के डीलर ने भी त्योहारी सीजन की बिक्री की तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्र से लेकर दिवाली के बीच प्रचलित गाड़ियों की डिलिवरी के लिए अभी से स्टाक किए जा रहे हैं।
आनलाइन बिक्री में बढ़ोतरी का रुख दिख रहा
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी बिक्री से सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को ही फायदा नहीं होता है। पूरी अर्थव्यवस्था की गति तेज हो जाती है और त्योहारी सीजन वाली तिमाही के आर्थिक परिणाम भी बेहतर हो जाते हैं। वर्ष 2014 से हर साल त्योहारी सीजन की आनलाइन बिक्री में बढ़ोतरी का रुख दिख रहा है।
पांच साल पहले तक मुख्य रूप से मोबाइल फोन और कपड़ों की खरीदारी त्योहारी सीजन पर होती थी, पर अब पर्सनल केयर, कंज्यूमर गुड्स, ग्रोसरी, गोल्ड, सौंदर्य जैसे कई आइटम की हिस्सेदारी आनलाइन खरीदारी में बढ़ती जा रही है। वर्ष 2024 के त्योहारी सीजन की आनलाइन बिक्री में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत थी जो इस साल 29 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। क्विक कामर्स के जुड़ने से ग्रासरी की हिस्सेदारी पिछले दो साल में 2.5 प्रतिशत तक बढ़ गई है। Online market
त्योहारी मांग को देखते हुए 1.60 लाख युवाओं को एमेजोन ने नौकरी पर रखा
रांची, जालंधर, कोच्चि जैसे दर्जनों टियर-3 शहरों में आनलाइन बिक्री के बढ़ते चलन को देखते हुए वहां भी कंपनियां युवाओं को नौकरी पर रख रहे हैं। 20 लाख विक्रेताओं वाले ई-कामर्स प्लेटफार्म एमेजोन इंडिया ने तो 1.6 लाख युवाओं को सीजनल तौर पर नौकरी देने की घोषणा भी कर दी है।
अच्छी बात यह है कि अब छोटे खुदरा दुकानदार भी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए स्वदेशी आनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि एमेजोन, फ्लिपकार्ट, मीसू, मिंत्रा जैसे प्लेटफार्म स भी उन्हें जुड़ने में कोई परहेज नहीं दिख रहा है। तभी एमेजोन ने आफलाइन काम करने वाले 56 हजार छोटे दुकानदारों को अपने प्लेटफार्म से जोड़ा है।
पिछले साल 6.50 लाख करोड़ की हुई थी आफलाइन बिक्री
कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव एवं भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल त्योहारी सीजन में आफलाइन खुदरा दुकानदारों ने 6.5 लाख करोड़ की बिक्री की थी और इस बार इससे अधिक की बिक्री होने की उम्मीद है। छोटे खुदरा व्यापारी खुद को स्वदेशी आनलाइन प्लेटफार्म से जोड़कर आसपास में अपनी बिक्री को बढ़ा रहे हैं और लोग भी त्योहार की खरीदारी अब बाजार में आकर खरीदना पसंद कर रहे हैं। Online market





