बीएचयू में पीजी दाखिले के लिए माप-अप राउंड की तारीख बढ़ी

SHARE:

BHU Admission

 BNP NEWS DESK।  BHU Admission  काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति ने विश्वविद्यालय प्रवेश सलाहकार समिति की मंजूरी के बाद पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए माप-अप राउंड को आगे बढ़ाने का फैसला किया है ।

BHU Admission माप-अप राउंड में फीस जमा न करने या सीट रद होने के कारण खाली रह गई सीटों को अब संबंधित पाठ्यक्रमों की माप-अप वेटिंग लिस्ट से भरा जाएगा। माप-अप राउंड की खाली सीटों पर केवल उन्हीं पात्र अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जिनका नाम माप-अप आवेदन की प्रतीक्षा सूची में दर्ज है।

योग्यता और पात्रता के आधार पर चयन

चयन पूरी तरह से योग्यता और पात्रता के आधार पर होगा। खाली सीटों का ब्योरा विभागाध्यक्षों व समन्वयकों को ईमेल से भेजा जा चुका है। सूची को संबंधित विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में आएगा, उन्हें पोर्टल के माध्यम से निर्धारित फीस जमा करनी होगी। फीस भरने के बाद अभ्यर्थियों को 12 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपने संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना होगा।

 

बी ए गणित बैकलाग परीक्षा अब 19 सितंबर को

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के परीक्षा नियंता कार्यालय ने स्नातक (यूजी) के गणित विषय की बैकलाग परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है। गणित विभागाध्यक्ष के पत्र और विश्वविद्यालय के पूर्व में जारी निर्देशों के क्रम में यह फैसला लिया गया है।  BHU Admission

 

परीक्षा नियंता द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीए (आनर्स) सेमेस्टर चौथा (बैकलाग) पाठ्यक्रम की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि आठ सितंबर के बजाय अब 19 सितंबर को होगी। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है लेकिन परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होगा। BHU Admission

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें