BNP NEW DESK। Shyama Prasad Mukherjee भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि आज युवा का प्रेरणास्रोत कोई क्रिकेटर, फिल्म स्टार या कोई इनफ्लुएंसर है, जबकि भारत को आजादी दिलाने, देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जान न्योछावर करने वाले महापुरुष को वह भूलते जा रहे हैं। आज जरूरत है युवा यदि सिस्टम बदलना चाहता है, तो वह पहले खुद को बदलने के लिए तैयार रखें।
Shyama Prasad Mukherjee गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में आयोजित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि काशी लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक मूल्यों की प्रतीक है। जिसने काशी को समझा वही देश की नब्ज को समझ सकता है।
संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को के मन में राष्ट्र प्रथम की जिम्मेदारी का भाव देखना चाहिए। आप ही भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं। अनुशासित युवा ही एक बेहतर भारत का निर्माण कर सकता है।
डा. श्यामा प्रसाद के जीवन पर विस्तृत व्याख्यान देने के क्रम में नीरज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को भारत में जोड़े रखने का यदि किसी को श्रेय जाता है तो वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। भारत के अंदर दो विधान, दो निशान, दो प्रधान का विरोध करने वाले डा. मुखर्जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में पूरा किया। Shyama Prasad Mukherjee
अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना की। मुखर्जी के संघर्ष को यथार्थ में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। आज भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है, जिसके पास 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।
1600 से ज्यादा विधायक भाजपा के पास हैं। यह सब राष्ट्र प्रथम की भावना से ही हुआ। समारोह को भाजपा और भाजयुमो के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। Shyama Prasad Mukherjee















Discussion about this post