• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम

पहले ही दिन सिमटी द.अफ्रीका

BNPNEWS by BNPNEWS
November 14, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
IND vs SA

बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम

4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। IND vs SA जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में सस्ते में ढेर किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं और वह फिलहाल मेहमान टीम से 122 रन पीछे चल रही है।  स्टंप्स के समय केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने एक विकेट लिया है।

IND vs SA भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने शुरुआती दिन गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। बुमराह एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे और उन्होंने पांच विकेट झटके। बुमराह के दम पर भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी।

यशस्वी सस्ते में आउट

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी जल्द समेटने के बाद उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा जो सस्ते में आउट हुए। यशस्वी 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।
उन्हें यानसेन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने पारी संभाली। दिलचस्प बात यह है कि वाशिंगटन तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।
पिछले एक साल में वाशिंगटन छठे बल्लेबाज हैं जिन्हें भारत ने टेस्ट में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा है। इससे पहले शुभमन गिल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल इस स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर चुके हैं। IND vs SA

बुमराह ने 16वीं बार पारी में झटके पांच विकेट

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज बुमराह का जलवा कोलकाता टेस्ट में भी देखने मिला। बुमराह ने 16वीं बार टेस्ट की किसी पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। बुमराह भारत के लिए सर्वाधिक बार पारी में पांच विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

उन्होंने इस मामले में भागवत चंद्रशेखर की बराबरी कर ली है जिन्होंने बुमराह की तरह टेस्ट की पारी में 16 बार पांच विकेट लिए हैं। बुमराह ने यह उपलब्धि 51 पारियों में हासिल की है।
भारत के लिए सर्वाधिक बार टेस्ट की किसी पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 37 बार ऐसा किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मार्करम ने रिक्लेटन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
मार्करम को खाता खोलने में 23 गेंद लग गए, लेकिन उन्होंने शानदार स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव के साथ शुरुआत की और फिर अक्षर पटेल के खिलाफ बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से शानदार लेट कट खेला। उन्होंने इस गेंदबाज के खिलाफ कलाई का इस्तेमाल करते हुए मिड-विकेट पर शानदार छक्का जड़ा।
दूसरी तरफ रेयान रिक्लेटन ने 22 गेंदों पर चार चौकों और 23 रन की आक्रामक पारी के साथ भारत को परेशान करना शुरू कर दिया था।

बुमराह ने कराई वापसी

बुमराह ने रिक्लेटन को आउट करके 57 रन की साझेदारी को तोड़ भारत को पहली सफलता दिलाई। उनका अगला ओवर और कमाल का रहा। उन्होंने शॉट गेंद ने तेजी से उछाल ली जिससे सामंजस्य बिठाने का मार्करम को समय नहीं मिला और गेंद उनके दस्तानों से टकरा कर चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। बुमराह ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को भी परेशान किया लेकिन उनका शिकार कुलदीप यादव ने किया।

जॉर्जी और मुल्डर ने  टीम की वापसी की कोशिश की

शानदार लय में चल रहे डि जॉर्जी और मुल्डर ने संभल कर खेलते हुए टीम की वापसी की कोशिश की लेकिन दिन के दूसरे सत्र में कुलदीप के खिलाफ रिवर्स स्वीप की कोशिश में मुल्डर पगबाधा हो गए। बुमराह ने डि जॉर्जी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया।

शुरुआती छह ओवरों में 34 रन लुटाने वाले सिराज ने अपने 10वें ओवर में शानदार दोहरी सफलता के साथ दक्षिण अफ्रीका के निचले मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने चार गेंदों के अंतराल में काइल वेरेने (16) और यानसेन (शून्य) को आउट किया। IND vs SA

चाय के विश्राम से एक गेंद पहले अक्षर पटेल ने कॉर्बिन बॉश (तीन) को पगबाधा किया तो वहीं बुमराह ने तीसरे सत्र की शुरुआत में दो विकेट के साथ औपचारिकता पूरी की। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। IND vs SA

 

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Divya Shakti Trophy
खेल

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

December 20, 2025
FIFA World Cup
खेल

मेक्सिको-द. अफ्रीका की भिड़ंत से होगा विश्व का आगाज

December 7, 2025
Ranchi One Day
खेल

रोहित और कोहली की पहले वन डे में कड़ी परीक्षा

November 29, 2025
Next Post
Bihar Results

नीतीश की बंपर जीत के क्या मायने, जानिए पांच बड़े कारण

Kolkata Test

रवींद्र जडेजा ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

IPL 2026

केकेआर के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध

Discussion about this post

Recommended

The Kerala Story

ममता बनर्जी ने बंगाल में बैन की ‘द केरल स्टोरी’

Jangamwadi Math

भक्ति व शक्ति का समन्वय आवश्यक : डा.चंद्रशेखर शिवाचार्य

4 months ago
Tourism Mitra App

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की होगी जांच

1 year ago
बसंती की इज्जत का सवाल है, भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं : हेमा मालिनी

बसंती की इज्जत का सवाल है, भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं : हेमा मालिनी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?