नवंबर-दिसंबर में सिर्फ आठ दिन होंगी शादियां

SHARE:

Weddings 2025

BNP NEWS DESK।  Weddings 2025 देवोत्थानी एकादशी को भगवान श्रीहरि विष्णु अपनी चार माह की योगनिद्रा से जाग गए और उनके जागरण के प्रभाव से चातुर्मास में ठप पड़े मांगलिक कार्यों के पुन: आरंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। तिलकोत्सव, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि मांगलिक आयोजन भी आरंभ हो जाएंगे, लेकिन विवाह के लड्डू खाने के लिए लोगों को 18 दिन और प्रतीक्षा करनी होगी। इस बार श्रीहरि के जागरण के 21 दिनों बाद ही 22 नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त मिलना आरंभ होंगे। इस वर्ष नवंबर और दिसंबर को मिलाकर मात्र आठ दिन ही विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेगे।

Weddings 2025  नवंबर में छह दिन और दिसंबर में मात्र दो दिन चार व पांच दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। पांच दिसंबर के बाद छह दिसंबर को मृत्यु बाण योग है।
सात-आठ दिसंबर को कोई नक्षत्र नहीं मिल रहा तो नौ दिसंबर से शुक्र ग्रह वार्धक्य आरंभ हो जाएगा। 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएंगे और इसके बाद लग्न मुहूर्त नहीं है। 16 दिसंबर से खरमास आरंभ होगा। इस बार खरमास आरंभ होने के 11 दिन पूर्व ही लग्न समाप्त हो जाएंगे।
खरमास 14 जनवरी 2026 को रात 9:39 बजे खत्म होगा। इसके बाद मकर संक्रांति का पुण्यकाल आरंभ होगा, लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण वैवाहिक लग्न पूरी जनवरी में नहीं हैं। लग्न का दूसरा दौर चार फरवरी से आरंभ होगा। फिर फरवरी में 14 दिन और मार्च में छह दिन लग्न के मिलेंगे। 15 मार्च से पुन: खरमास लग जाएगा। Weddings 2025

लग्न से इतर दिनों में विवाह के आयोजन:

इस बार विवाह के आयोजन लग्न से इतर दिनों में भी रखे गए हैं, जो ठीक नहीं है। कोई भी मुहूर्त देखते समय तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को देखते हैं, लेकिन विवाह मुहूर्त में लग्नशुद्धि आवश्यक है। लग्न प्रत्येक दो घंटे पर बदलते हैं। लग्न यदि अपने शुद्ध भाव व स्थान पर नहीं हैं तो हम उसे विवाह योग्य नहीं मानते।

कुछ लोग पंचांग का त्रुटिपूर्ण अवलोकन कर तिथि, करण, वार, नक्षत्र और योग देख शुभ तिथि का निर्धारण कर देते हैं, जबकि विवाह में लग्नशुद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य हैं, इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। Weddings 2025

विवाह के शुभ मुहूर्तों की तिथियां

नवंबर- 22, 23, 24, 25, 29, 30
दिसंबर- 4, 5
फरवरी- 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च- 9, 10, 11, 12, 13, 14

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather