BNP NEWS DESK। Bhoomi Umar क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से चयनित उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की बागडोर वाराणसी की भूमि उमर के हाथों में सौंपी गई है। बीसीसीआइ के घरेलू सत्र-2025-26 के लिए 16 सदस्यीय उत्तराखंड महिला टीम का चयन हो गया है। चयन प्रक्रिया में राज्य भर से सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 16 अव्वल खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
Bhoomi Umar सीएयू के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया अक्टूबर के शुरू में विभिन्न जिलों में आयोजित हुई थी। ट्रायल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन हुआ है। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के अभ्यास मैच जयपुर में संपन्न हुए। यह टीम आगामी अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्राफी और अन्य बीसीसीआइ टूर्नामेंटों में भाग लेगी।
चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर कैंप और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। टीम का पहला अभ्यास शिविर 26 अक्टूबर से औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में शुरू होगा। टीम में 16 महिला खिलाड़ियों के अलावा पांच सपोर्ट स्टाफ है, जिसमें हेडकोच श्राबनी देबनाथ, ट्रेनर फरहा सैफ, मैनेजर आशिका रांगड़, फिजियो ओमी यादव और महिला टीम आब्जर्वर मीनाक्षी नेगी शामिल हैं।
कप्तान के चयन पर सवाल उठे तो सीएयू ने दिए तर्क
महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान भूमि उमर के चयन पर सवाल खड़े हुए हैं। क्योंकि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। ऐसे में अन्य प्रदेश की खिलाड़ी का उत्तराखंड की टीम में चयन होना सवाल खड़े करता है।
भूमि का आधार कार्ड भी वाराणसी का बना हुआ है। इससे साफ है कि उनका मूल निवास प्रमाण पत्र भी उत्तराखंड का नहीं होगा। हालांकि, सीएयू का कहना है कि भूमि की पढ़ाई शुरू से देहरादून में ही हुई है और वह बचपन से दून में रही हैं। इसी आधार पर उनका टीम में चयन हुआ है।
















Discussion about this post