BNP NEWS DESK। New Banaras Camera Society छायाकारों की संस्था न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को दीपोत्सव सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पर्व के उल्लास, पूजन, भोजन के साथ अपने कला-कौशल में वृद्धि के उपायों पर भी चर्चा की गई।
New Banaras Camera Society कार्यक्रम की शुरुआत बनारस के जंगमबाड़ी स्थित श्रीहनुमान जी के मंदिर में वृहद रंगोली एवं दीपोत्सव से हुआ। सभी छायाकारों ने रंगोली और दीपोत्सव की विभिन्न कंपोजीशन के साथ अपने कैमरे से तस्वीरें उतारीं। इसके पश्चात होटल केबीडी इन के सभागार में विशिष्ट अतिथियों ख्यात चिकित्सक डा. इंद्रनील बसु, एसएमएस फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलाजी के निदेशक केके बाजपेयी, श्रीश्याम ग्लोबल प्रेस के पुरुषोत्तम तोदी एवं श्रीश्याम फोटो स्टोर्स के कमल किशोर तोदी ने दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की।
उपस्थित छायाकारों के उत्साहवर्धन एवं संस्था की आगामी योजना हेतु अध्यक्ष त्विशांपति हुदाति ने अपने विचार रखे। डा. इंद्रनील बसु ने छायाकारी के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। केके बाजपेयी ने फैशन फोटोग्राफी पर उपयोगी टिप्स दिए।
सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीप पर्व की बधाई दी। गायन में रूचि रखने वाले सदस्यों ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए। समापन रात्रिभोज से हुअ। कार्यक्रम में संस्था के 80 सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सचिव बिनय रावल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक डीएन सिंह ने किया।
















Discussion about this post