स्व. अभय राज तिवारी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 26 को

SHARE:

chess competition

BNP NEWS DESK।  chess competition एसकेवीटी किंग्स अकादमी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता लहरतारा,महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल वाराणसी में रविवार, 26 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जिसकी कुल इनामी राशि 1,21,000 होगी। यह प्रतियोगिता पुरुष, महिला, अंडर 7,9,11,13,15,17 आयु की बालक/बालिका वर्ग, बिलो रेटिंग, दिव्यांग तथा वेटरन वर्ग की होगी।

chess competition वाराणसी में प्रथम बार इतनी बड़ी राशि एवं मॉडल की इनाम की प्रतियोगिता हो रही है। जिसमें कई राज्यों से 200 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिसमे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बैंगलोर, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश से लखनऊ, गोरखपुर , प्रयागराज, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, गाजीपुर, मिर्जापुर, कानपुर आदि के खिलाड़ी प्रमुख है। लखनऊ के अंतररास्‍ट्रीय आर्बिटर हेमंत शर्मा मुख्य निर्णायक होंगे। स्विस पद्धति से कुल 8 चक्रों में खेली जाएगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather