BNP NEWS DESK। Neeraj Chopra गत चैंपियन नीरज चोपड़ा का सामना विश्व चैंपियनशिप फाइनल में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा। दोनों ने बुधवार को क्वालीफिकेशन दौर में अलग-अलग अंदाज में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
Neeraj Chopra नीरज ने ग्रुप ए में पहले ही थ्रो में 84.50 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क पार किया, जबकि नदीम ने ग्रुप बी में तीसरे और आखिरी प्रयास में 85.28 मीटर थ्रो फ्रेंका।
भारत के सचिन यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है, जिन्होंने 83 67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया। भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर 37 प्रतियोगियों में क्रमश: 28वें और 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।
सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई
नीरज ग्रुप ए में सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिए उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए। स्वत: क्वालीफिकेशन का 84.50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई।
जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87.21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया। पेरिस ओलिंपिक 2024 के बाद चोपड़ा का सामना पहली बार नदीम से होगा। नदीम ने पेरिस ओलिंपिक में 92.97 का थ्रो फेंककर स्वर्ण जीता था जबकि टोक्यो ओलिंपिक चैंपियन चोपड़ा 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। Neeraj Chopra
एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
नदीम ने इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट खेला और मई में कोरिया में हुई एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जुलाई में उनका घुटने का आपरेशन हुआ था। बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था, जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे।
भारत के किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्थान पर रहे थे। नीरज क्वालीफिकेशन दौर में 84.85 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप में तीसरे और कुल छठे स्थान पर रहे। दूसरी ओर नदीम ने 76.99 मीटर के साथ शुरूआत की और दूसरा थ्रो 74.17 मीटर का फेंका। Neeraj Chopra
ऐसा लग रहा था कि वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे लेकिन तीसरा और आखिरी प्रयास 85.28 मीटर का रहा। वह पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। पीटर्स 89 . 53 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहे।
पोलैंड के डेविड वेगनेर ने 85.67 मीटर का थ्रो फेंका। कीनिया के जूलियस येगो ने 85.96 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा की नजरें विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक बरकरार रखने वाले तीसरे पुरूष भालाफेंक खिलाड़ी बनने पर लगी होंगी। चोपड़ा के मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी (1993 और 1995) और पीटर्स (2019 और 2022) ही यह कमाल कर चुके हैं।
















Discussion about this post