BNP NEWS DESK। Kashi Vishwanath देश को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने यानी वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की कामना का संदेश देकर नमामि गंगे ने पौराणिक काशी की धरा पर निर्मित श्री काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद से परिपूर्ण अंगवस्त्रम मुंबई के लाल बाग के राजा को समर्पित करने के लिए भेजा।
Kashi Vishwanath 11 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा जय श्री काशी विश्वनाथ अंकित दुपट्टा बृहस्पतिवार को नमामि गंगे की ओर से स्टोरीज ऑफ काशी के माध्यम से सनातनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर सूर्यांशु शुक्ला द्वारा मुंबई के लाल बाग के राजा को अर्पित किया जाएगा।
मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पर्यावरण एवं माता की तरह हितकारिणी नदियों के संरक्षण का संदेश देकर हर हर महादेव व गौरीनंदन की जयघोष के स्वर गूंजे।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में बाबा को स्पर्श कराकर अंगवस्त्रम लालबाग के राजा के लिए भेजा गया।
राजेश शुक्ला ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना देश के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। त्योहारी मौसम के दौरान देशवासियों को स्वदेशी को ध्यान में रखना चाहिए।
कहा कि उपहार, कपड़े और साज-सज्जा की वही चीज़ें लें, जो मेड इन इंडिया यानी भारत में बने हों अथवा भारत की सामग्री से तैयार हुए हों। जीवन से जुड़ी हर चीज़ स्वदेशी होनी चाहिए। आयोजन के दौरान , सूर्यांशु शुक्ला, शिवांग शर्मा, आयुष तिवारी, समर्थ शर्मा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आचार्य अंकित भारती, भुवन सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।






