दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज की विज्ञान छात्राओं को म‍िला एप्रेन

SHARE:

Durgacharan Girls Inter College

BNP NEWS DESK। Durgacharan Girls Inter College दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज के सरस्वती सभागार में बुधवार को कक्षा 11 और 12 वीं की विज्ञान की 64 छात्राओं को (कैमिस्ट्री प्रायोगशाला के लिए) एप्रन प्रदान किया गया।
Durgacharan Girls Inter College  अनुष्ठान का शुभारम्भ कॉलेज के सचिव देवाशीष दास ने मुख्य अतिथि अभिजीत भट्टाचार्य का और सभागार में उपस्थित छात्राओं और अतिथियों का स्वागत से किया। साथ ही साथ मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्‍होंने छात्राओं को कालेज की ओर से दी जा रही सुव‍िधाओं और पठन-पाठन के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को व‍िज्ञान की श‍िक्षा के ल‍िए प्रेर‍ित क‍िया।

प्रधानाचार्या डॉ पद्मजा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए बेहतर परीक्षा परि‍णाम के ल‍िए प्रेर‍ित क‍िया।  मुख्य अतिथि अभिजीत भट्टाचार्य ने छात्राओं से कहा कि आप लोग अच्छा परिणाम और बोर्ड परीक्षा में अच्छे र‍िजल्‍ट लाने की कोशिश करें और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर आप लोगों को सेवा करने का मौका प्रदान करें।

समस्त एप्रन दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्राओं डॉ चन्दाना भट्टाचार्या और उनकी बड़ी बहन डॉ मृदुला भट्टाचार्या के सौजन्य से प्राप्त हुआ। अनुष्ठान के अन्त में संयुक्त सचिव अभिजीत चौधुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा का संचालन सौगत प्रसाद भट्टाचार्या ने किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें