बैंक हड़ताल से वाराणसी में 400 करोड़ का नुकसान

SHARE:

Bank strike

BNP NEWS DESK। Bank strike अखिल भारतीय बैंक हड़ताल उपरोक्त मांगो के समर्थन में अन्य श्रमिक संगठनों के साथ आहुत अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के क्रम में बुधवार को वाराणसी स्थित समस्त राष्ट्रीयकृत बैंकों व प्रशासनिक कार्यालय में पूर्ण तालाबंदी रही, यूपीबीईयू वाराणसी के बैनर तले सदस्य अपनी अपनी शाखाओं को बंद करवाकर इंडियन बैंक के नदेसर स्थित अंचल कार्यालय पर एकत्रित होकर सुबह जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य श्रमिक संगठनों के साथ आयोजित दोपहर 12 बजे मकबूल रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के प्रांगण में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बैंक कर्मियों ने भाग लिया।

Bank strike जहां जोरदार प्रदर्शन में भाग लेते हुए अध्यक्ष राम बिशुन चौबे व मंत्री संजय शर्मा ने जमकर नारेबाजी की व सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही अपने वक्तव्य में हड़ताल के कारणों पर विस्तृत चर्चा की। एक दिवसीय बैंक हड़ताल के चलते अकेले वाराणसी में 300 से अधिक शाखाओं में लगभग 3000 बैंक कर्मियों ने हड़ताल के चलते बैंक नहीं खुलने दिए। अकेले वाराणसी में कैश, क्लियरिंग व ट्रांसफर ठप्प पड़ने के कारण लगभग 400 करोड़ रुपए के बैंकिंग कारोबार का नुकसान हुआ।

समाशोधन की लगभग 18000 चेक जाम पड़े रहे। इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक व अन्य बैंकों में तालाबंदी कर प्रातः 10.30 बजे इंडियन बैंक जोनल ऑफिस और 12.00 बजे इनकम टैक्‍स ऑफिस में विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अध्यक्ष आरबी चौबे व मंत्री संजय शर्मा के अतिरिक्त अनंत मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, पीके घोष, जितेंद्र सोनकर, शीतला दुबे, आशीष श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, आनंद कुमार, प्रदीप द्विवेदी,सुरेंद्र कुमार, आशीष श्रीवास्तव, वर्तिका, ऋचा व पल्लवी इत्यादि ने किया।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather