BNP NEWS DESK। Raja Raghuvanshi Murder हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर अपने पति राजा की हत्या करने वाली सोनम शादी की तैयारियों के साथ राजा की हत्या की प्लानिंग भी कर रही थी। पहले वह सुपर काॅरिडोर के रेस्टोरेंट में जाकर राज से हत्या की प्लानिंग की मीटिंग करती थी और फिर राजा के साथ शादी की तैयारियों के लिए खरीददारी।
राजा के परिवार वालों को सोनम ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उधर सोनम संजय वर्मा नामक युवक से भी कई बार बातें करती थी। संजय कौन है, इसका पता भी पुलिस लगा रही है। इसकी जानकारी सोनम के भाई गोविंद को भी नहीं है।
Raja Raghuvanshi Murder राज और सोनम ने अप्रैल माह में सुपर काॅरिडोर के अवंति रेस्टोरेंट में दो बार मीटिंग की थी। एक बार विशाल भी इसमें शामिल हुआ था। उस रेस्टोरेंट में ही राजा की हत्या की प्लानिंग की गई थी और 23 मई को उसे अंजाम दिया गया।
राज और विशाल के साथ सोनम ने राजा की हत्या के बाद छुपने, फिर सिलीगुड़ी में खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर सामने आने की प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने सोलहवें दिन कड़ियां जोड़कर हत्यारों का पता लगा लिया।
अब ये नया शख्स कौन
सोनम को गाजीपुर में सबके सामने आना पड़ा। सोनम राज के अलावा एक और शख्स संजय वर्मा से भी बातें करती थी। संजय कौन है इसका अभी तक पता नहीं चला है। मार्च में सोनम ने संजय से 100 से ज्यादा बार बातें की है। संजय वर्मा सोनम की फर्म से भी नहीं जुड़ा है। सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि वे किसी संजय नामक व्यक्ति को नहीं जानते हैं।
25 दिन में 119 काॅल लगाए संजय वर्मा को
सोनम वर्मा की काॅल डिटेल में पता चला है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने किसी संजय वर्मा नामक शख्स को 119 बार काॅल लगाए। यह युवक जवाहर मार्ग में रहता है। वह नंबर अब बंद आ रहा है। पुलिस ने इस बिन्दू को भी जांच में शामिल किया है।
यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय वर्मा की सिम का इस्तेमाल सोनम ने किया होगा और राज व सोनम इस नंबर पर बातें करते रहे होंगे। सोनम जितेंद्र रघुवंशी के खाते का इस्तेमाल भी करती थी।
















Discussion about this post