इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की

SHARE:

India tour of England

BNP NEWS DESK। India tour of England करुण नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनकी भारतीय टीम में सात साल बाद वापसी हुई है। इसके अलावा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उनकी 16 महीने बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं, टेस्ट में अब भारत को एक नई स्पिन जोड़ी देखने को मिलेगी।

India tour of England  अब मैदान पर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा नहीं, बल्कि जडेजा के साथ कुलदीप यादव खेलते दिखेंगे। भारतीय चयन समिति ने शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें छह मुख्य बल्लेबाज, दो विकेटकीपर बल्लेबाज, दो स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और पांच मुख्य तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं।

अर्शदीप पहली बार टेस्ट टीम में शामिल

एक तरफ जहां अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके। शमी ने 23 महीने से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेला है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत भी होगी।

शमी ने 23 महीने पहले खेला था भारत के लिए आखिरी टेस्ट

एक तरफ जहां अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके। शमी ने 23 महीने से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेला है और उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 मुकाबले में भारतीय टीम के टेस्ट मैच खेला था। चोट के कारण 14 महीने तक मैदान से बाहर रहने के बाद शमी ने इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
आईपीएल में लय में नहीं दिखे शमी
शमी आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म में रहे और उन्होंने नौ मैचों में महज छह विकेट लिए। शमी आईपीएल के मौजूदा सीजन में लय में नजर नहीं आए जिससे उनके टेस्ट के लिए तैयार रहने पर सवाल खड़े हो गए। यही कारण रहा कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी।

दूसरी तरफ, अर्शदीप को टी20 में नई गेंद से स्विंग करा पाने की क्षमता का फायदा मिला जिससे वह इंग्लिश परिस्थितियों में फायदेमंद रह सकते हैं। अर्शदीप ने 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 30.37 के औसत से 66 विकेट लिए हैं जिसमें दो बार फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में अर्शदीप 11 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं।
अर्शदीप के पास काउंटी खेलने का अनुभव
अर्शदीप के पास इंग्लैंड में केंट के लिए काउंटी खेलने का अनुभव है। वहीं, करुण नायर भी सात साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह पक्की करने में सफल रहे हैं। करुण ने घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया जिसका फायदा उन्हें मिला।

सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज

उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में विदर्भ की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और वह सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 पारियों में 53.93 के औसत से 863 रन बनाए जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

अगर करुण को खेलने का मौका मिलता है तो यह आठ साल बाद होगा जब वह लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए कोई मुकाबला खेलेंगे। इससे पहले उन्हें 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह उस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather