भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार! मौसम के बदले तेवर

SHARE:

Heat wave alert

BNP NEWS DESK। Heat wave alert पिछले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। हालांकि, एक बार फिर ये राहत समाप्त होने जा रही है। मौसम विभाग के अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर से भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।

Heat wave alert  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान, दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने इस दौरान लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील भी की है।

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न मौसम प्रणाली देखने को मिली है। आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आंधी चली।
वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली। साथ ही रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान ने बताया कि 21-26 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 21-25 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ, 22-25 अप्रैल के दौरान हरियाणा, ओडिशा, 22-26 अप्रैल के दौरान उत्तर प्रदेश, 23-25 ​​अप्रैल के दौरान पंजाब में लू चलने की संभावना है।

वहीं, 23-26 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, पश्चिमी राजस्थान और 25 और 26 अप्रैल को बिहार, झारखंड में लू चलने की संभावना है।

कहां होगी बारिश?

आईएमडी ने बताया कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड में हवाएं चलने की संभावना है।

21-26 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका है। 22-26 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 21 और 23 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा की संभावना है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें