इंतजाम ठीक नहीं, हर रोज लगा रहा जाम

SHARE:

traffic jam in varanasi

BNP NEWS DESK।   traffic jam in varanasi प्रयागराज महाकुंभ से वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या तीन से चार गुना अधिक हो गई है। इसे देखते हुए सुगम यातायात के लिए पुलिस इंतजाम कर रही लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। हर दिन शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लग रहा है। गुरुवार को भी शहर की प्रमुख सड़कें भीषण जाम की चपेट में रहीं। इसमें फंसकर शहर के लोगों के साथ पर्यटक देर तक परेशान होते रहे।

traffic jam in varanasi  अंधरापुल से मलदहिया तक भीषण जाम लगा रहा। नदेसर, चौकाघाट पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम का आलम यह था कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो घंटे से अधिक का समय लगा। इसी का असर था कि लहुराबीर, मैदागिन मार्ग भी भीषण जाम की चपेट में रहा। रेवड़ी तालाब से गिरजाघर मार्ग पर लगे जाम से पैदल चलना मुश्किल हो गया था।

जाम का सबसे बड़ा कारण शहर की सड़कों पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन

बेनियाबाग-गिरजाघर मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। यह स्थिति पिछले कई दिनों से शहर की सड़कों पर है। जाम का सबसे बड़ा कारण शहर की सड़कों पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन हैं। मार्ग की सही जानकारी नहीं होने की वजह से भटकने को मजबूर हो रहे हैं। traffic jam in varanasi

पार्किंग की सही जानकारी नहीं होने से अपने वाहनों को जहां तहां पार्क कर दे रहे

 

पार्किंग की सही जानकारी नहीं होने से अपने वाहनों को जहां तहां पार्क कर दे रहे हैं। सड़क पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान उन्हें सही जानकारी देने की बजाय उनके वाहनों का चालान करने में व्यस्त रहते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मोटी कमाई के चक्कर में आटो व ई रिक्शा वाले भी सक्रिय हो गए हैं।

सड़क पर बिना क्यूआर कोड वाले ई रिक्शा भी बहुतायत में दिख रहे हैं। बिना परमिट के सड़क पर दौड़ने वाले आटो की संख्या भी बढ़ गई है। यह सब जाम को बढ़ा रहे हैं। गोदौलिया की तरफ चार पहिया वाहनों के जाने से रोक के चलते आटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन रेवड़ी तालाब-गिरजाघर मार्ग से जा रहे हैं। पहले से ही संकरा यह मार्ग हर वक्त जाम की चपेट में रहता है।
गिरजाघर पर रोपवे कार्य के चलते कई दिनों से गिरजाघर-लक्सा मार्ग पर एक लेन प्रभावित है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे को बैरिकेडिंग करके एक तरफ बंद कर दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें