भुवनेश्वर में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस

SHARE:

Pravasi Bharatiya Diwas

BNP NEWS DESK।  Pravasi Bharatiya Diwas भुवनेश्वर के जनता मैदान में बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस शुरू हो गया है।दिवस की शुरूआत युवाओं की सभा से हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पहले दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Pravasi Bharatiya Diwas इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दिवस का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने कहा कि हम एक विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। कोविड के दौरान भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई।चंद्रयान-3, गगनयान मिशन एक के बाद एक सफलता हासिल की।कई पथ-प्रदर्शक योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर को बदल दिया है।स्वच्छ भारत, आवास, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ इसके उदाहरण हैं।

ओडिशा में आनंद की लहर

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा के लोगों की तरफ से मैं जगन्नाथ महाप्रभु की नगरी, मंदिर मालिनी शहर भुनेश्वर में आप सभी का स्वागत करता हूं। आपका आगमन ओडिशा में आनंद की लहर लेकर आया है।

भुवनेश्वर में पहली बार हो रहा यह उत्सव यादगार रहेगा

भुवनेश्वर में पहली बार हो रहा यह उत्सव सदैव यादगार रहेगा।आगामी दिनों में संपर्क का सेतु और मजबूत होगा।इससे ओडिशा की पहचान ग्लोबली और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रवासी एक सांस्कृतिक राजदूत है। केन्द्रीय युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के विकास में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है।

उन्होंने प्रवासियों से राष्ट्र हित में योगदान देने का आग्रह किया।देश में 20 में से 13 नागरिक अब युवा हैं।देश के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।ये युवा आने वाले दिनों का भविष्य हैं।प्रधानमंत्री उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिस दिशा में वे आगे विकसित भारत देखना चाहते हैं।प्रधानमंत्री एक लाख युवा नेतृत्व तैयार करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।यही सही समय है।इस समय मंडाविया ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार देश के लिए योगदान दें और भारत को दुनिया के नजर में लाएं।  Pravasi Bharatiya Diwas

हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 70 से अधिक देशों से एनआरआई आए हैं। वे जाजपुर, कटक, भुवनेश्वर और पुरी में 21 पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे।प्रवासी भारतीय डबल डेकर बसों में राज्य के 21 पर्यटन स्थलों की यात्रा करेंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें