नए साल के पहले दिन बाजार में लौटी तेजी

SHARE:

stock market

BNP NEWS DESK।  stock market स्थानीय शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 23,700 अंक के पार निकल गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

stock market बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मारुति में सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत का लाभ रहा।

इसका कारण कंपनी की थोक बिक्री में वृद्धि है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत करीब आधे प्रतिशत की तेजी से हुई। शुरुआती गिरावट के बाद विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के चुनिंदा शेयरों में लिवाली देखी गई। इससे बाजार नुकसान से पार पाता हुआ लाभ में पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘बुनियादी उद्योग का आंकड़ा मासिक आधार पर बेहतर होने तथा चालू वित्त वर्ष की बची हुई अवधि में पूंजीगत व्यय में तेजी आने की उम्मीद से पूंजीगत सामान, उद्योग, वाहन और बिजली जैसे क्षेत्रों को समर्थन मिला।’

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather