ओएलएक्स पर आनलाइन मोबाइल खरीदने आए युवक का खून से लथपथ मिला शव

SHARE:

OLX

BNP NEWS DESK। olx आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज हाइवे के किनारे ओएलएक्स पर आनलाइन मोबाइल खरीदने आए वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी सलारपुर रसूलगढ नारा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु विश्वकर्मा की रविवार की देर रात खून से लथपथ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। मार्चरी हाउस पहुंचे स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।

प्रियांशु अपने मोहल्ले में मोबाइल बनाने की दुकान चलाते थे। रविवार की दोपहर को स्वजन से बोले कि ओलेक्स पर आनलाइन मोबाइल खरीदने के लिए 40 हजार नकदी के साथ आजमगढ़ जा रहे हैं। देर रात घर नहीं पहुंचे तो स्वजन फोन किए, लेकिन मोबाइल स्विच आफ रहा। इस कारण परिवार के लोग और लोगों से भी जानकारी लिए, लेकिन कुछ पता न चल पाया।
रात लगभग डेढ़ बजे कंधरापुर थाने की पुलिस ने फोन कर बताया कि अनवरगंज हाइवे के किनारे खून से लथपथ हालत में प्रियांशु विश्वकर्मा पड़ा है। पुलिस आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे स्वजन हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। कंधरापुर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather